इंडिया के फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान जिन्हे ट्रिगर्ड इंसान के नाम से सभी लोग जानते है उन्होंने अपने सभी फैंस को सगाई का तोहफा दे दिया है। उन्होंने इस बात का खुलासा अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके किया।
Triggered Insaan Engagement: निश्चय मल्हान ने अपनी सगाई की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। आप सभी को पता है निश्चय इंडिया का पॉपुलर क्रिएटर है जिन्होंने हाल ही में रुचिका राठौर से सगाई कर ली है। रुचिका भी एक यूट्यूब क्रिएटर है दोनों ही अपने रिलेशन को लेकर काफी टाइम से चर्चा में थे और सभी उन्हें शादी के बारे में पूछते थे। हालाँकि दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया लेकिन अब दोनों कपल सगाई कर चुके है। इस खबर से सभी लोग हैरान है।
फुकरा इंसान ने शेयर की तस्वीरें
निश्चय मल्हन के छोटे भाई अभिषेक मल्हान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा – तुम मेरे 3। अभिषेक मिलन भी एक बड़े यूट्यूब क्रिएटर है जो बिग बॉस शो में भी जा चुके हैं। मल्हान परिवार के सभी लोग और फैंस इस बात से बेहद खुश है।