दमदार फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ मार्केट में धमाल मचाने आया Hero Xoom 125

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपना नया स्कूटर Hero Xoom 125 पेश किया है। आज हम इस 125cc इंजन वाले स्कूटर की खासियत बताने वाले हैं जिससे आपको इसे खरीदने के दौरान हेल्प मिलेगी।

By Ramsawrup Tard

Published on:

10:55 AM

हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में लगातार नए और शानदार स्कूटर्स लॉन्च कर रहा है और इसी कड़ी में Hero Xoom 125 ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। इस स्कूटर को यूथ और फैमिली क्लास दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था, जहां इसके लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस की जमकर चर्चा हुई।

इस स्कूटर की टेस्टिंग अभी चल रही है ताकि इसकी परफॉर्मेंस को लेकर सही जानकारी मिल सके। इसका स्पोर्टी डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन इसे इस सेगमेंट में दूसरे स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। इसी वजह से आज हम नए ज़ूम 125 स्कूटर की डिटेल्स जानने वाले हैं।

Hero Xoom 125 का स्टाइलिश और स्पोर्टी डिजाइन

Hero Xoom 125 का डिजाइन पहली नजर में आपको अपनी ओर खींच लेगा। इसका लुक खासकर यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका स्पोर्टी और मॉडर्न लुक इसे हीरो के अन्य स्कूटर्स से अलग बनाता है। इसमें 14 इंच के बड़े और चौड़े टायर दिए गए हैं जो न सिर्फ रोड ग्रिप को बेहतर बनाते हैं बल्कि राइड क्वालिटी को भी सुधारते हैं।

Hero Xoom 125 का दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Hero Xoom 125 में 124.6cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक SI इंजन दिया गया है। यह इंजन 9.8bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इससे स्मूथ और पावरफुल राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलता है। माइलेज को बेहतर बनाने के लिए इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हर मौसम में यह स्कूटर शानदार परफॉर्मेंस देगा।

Hero Xoom 125 के डायमेंशन और वजन

Hero Xoom 125 का डिजाइन न केवल स्टाइलिश है बल्कि यह आरामदायक भी है। इसकी लंबाई 1978mm, चौड़ाई 739mm/749mm, और ऊंचाई 1327mm है। सीट की ऊंचाई 777mm है ताकि यह हर तरह के राइडर्स के लिए कंफर्टेबल बन पाए। स्कूटर का वजन 120-121kg है और इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Hero Xoom 125 के वेरिएंट्सा और कीमत

हीरो ने Xoom 125 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके ZX वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 86,900 रुपये है और Xoom ZX की एक्स शोरूम कीमत 92,900 रुपये रखी गई है। इन दोनों में से ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते है। इसके अलावा इस स्कूटर में चार अलग-अलग कलर ऑप्शन्स मिलेंगे।

Ramsawrup Tard

राम को मीडिया इंडस्ट्री में लिखने का पिछले 6 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने कंटेंट राइटर की पोस्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी अब इस पोर्टल पर टेक और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Comment