Bank Holiday: आज 7 मार्च को इन जगहों पर बैंक रहेंगे बंद, RBI ने बताया अवकाश का कारण

Bank Holiday: मार्च 2025 में अलग-अलग त्योहारों और छुट्टियों के अवसर पर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे। इस महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने की घोषणा की गई है, जो केवल उन राज्यों में लागू होगी जहाँ त्योहारों के चलते छुट्टी घोषित की गई है।

By Sanwarmal Choudhary

Published on:

7:40 AM

Bank Holiday: 7 मार्च, शुक्रवार को मिजोरम में चपचर कुट त्योहार के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार मिजो समुदाय के लिए बहुत मायने रखता है और इसे फसल कटाई के बाद खुशी और उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मिजोरम के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।

चपचर कुट मिजोरम का एक प्रमुख त्योहार है, जो मार्च महीने में मनाया जाता है। इस दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर चेराओ नृत्य में भाग लेते हैं।

मार्च में बैंक छुट्टियों की सूची

मार्च महीने में कई त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे। यहां मार्च 2025 की प्रमुख बैंक छुट्टियों की सूची दी गई है:

  • 7 मार्च (शुक्रवार): चपचर कुट – मिजोरम में बैंक बंद
  • 8 मार्च (शनिवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 9 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अटुकल पोंगाला – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद
  • 14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा) – त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद
  • 15 मार्च (शनिवार): होली – अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद
  • 16 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 22 मार्च (शनिवार): बिहार दिवस – बिहार में बैंक बंद
  • 23 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र – जम्मू में बैंक बंद
  • 28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा – जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद
  • 30 मार्च (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 31 मार्च (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) – मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद

Sanwarmal Choudhary

मुझे B.Sc. फाइनल पास किए हुए 4 साल से ज्यादा हो गया और अब मैं फाइनेंस, बिजनेस और मार्केट के ट्रेंडिंग टॉपिक्स के बारें में लिख रहा हूँ। इन क्षेत्रों में गहरी रुचि और अनुभव है। अपने आर्टिकल्स के जरिए Janata Times 24 के पाठकों को बिजनेस ट्रेंड्स, फाइनेंशियल टिप्स और बाजार की जानकारी देता हूँ।

Leave a Comment