Gold Rate Today: सोने और चांदी के भावों में भरी गिरावट, सोना ₹1029 और चांदी ₹2212 नीचे आया

By Sanwarmal Choudhary

Published on:

[publish_time_only]

Gold Rate Today: 19 दिसंबर को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की रेट में काफी गिरावट मिली जो सभी के लिए अच्छी बात है। आज के दिन 24 कैरेट का सोना 1029 रुपए सस्ता हो गया है और चांदी का भाव भी 2212 रुपए गिर गया है। आज प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 75629 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव 86848 रुपए के आसपास दर्ज किया गया है। 

अगर बात करें 23 कैरेट गोल्ड की तो इसकी रेट में भी 1029 रुपए की कमी होने से यह प्रति 10 ग्राम 75326 रुपए के हिसाब से और 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 945 रुपए सस्ता हो गया है और जिससे इसकी कीमत ₹69276 पर अटकी है। 18 कैरेट गोल्ड में 772 रुपए कम होकर रेट ₹56722 रुपए पर आ गई है वहीं 14 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹602 टूटने की वजह से 44243 हो गई है।

Gold Rate Today 19th December 2024

सोने की कीमत में यह गिरावट अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा इंटरेस्ट रेट में कटौती के वजह से दिखाई दी। ऊपर बताई गई कीमतों में जीएसटी नहीं लगाई गई इसलिए इसकी कीमत में 1000 से ₹2000 के बीच का अंतर देखा जा सकता है।

गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद यह गिरावट सामने आई। फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया। साथ ही 2025 में 0.25 फीसदी की दो और कटौतियों का अनुमान जताया गया है। पहले यह अनुमान चार कटौतियों का था जिससे बाजार में दबाव बना।

वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 1.15 फीसदी यानी 30.60 डॉलर गिरकर 2622.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि वैश्विक हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में तेजी नजर आई। गोल्ड स्पॉट 0.97 फीसदी यानी 24.98 डॉलर की बढ़त के साथ 2610.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

Sanwarmal Choudhary

मुझे B.Sc. फाइनल पास किए हुए 4 साल से ज्यादा हो गया और अब मैं फाइनेंस, बिजनेस और मार्केट के ट्रेंडिंग टॉपिक्स के बारें में लिख रहा हूँ। इन क्षेत्रों में गहरी रुचि और अनुभव है। अपने आर्टिकल्स के जरिए Janata Times 24 के पाठकों को बिजनेस ट्रेंड्स, फाइनेंशियल टिप्स और बाजार की जानकारी देता हूँ।

Leave a Comment