प्राचीन आयुर्वेद में नीम, तुलसी और शहद को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। अगर आप अपनी दिनचर्या में सुबह इनका सेवन करते हैं तो यह आपकी हेल्थ को बहुत से बेनिफिट देने वाला है।
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों से लड़ने के लिए आयुर्वेद में कई नेचुरल तरीकों के बताया गया है। नीम, तुलसी और शहद को डेली सुबह के समय खाली पेट खाने से न सिर्फ आपकी सेहत में सुधार होता है बल्कि ये तीनों आपके शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाते हैं। आइए जानते हैं कि इनका सेवन करने से कौन-कौन से लाभ हो सकते हैं।
इनसे मिलने वाले फायदे
1. नीम, तुलसी और शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने से आप संक्रमण से बच सकते हैं।
2. ये तीनों आयुर्वेदिक औषधियां पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। नीम और तुलसी की पत्तियां पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज को दूर करने में सहायक होती हैं।
3. नीम और तुलसी का उपयोग त्वचा के संक्रमण और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। शहद भी त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है।
4. नीम और तुलसी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये दोनों औषधियां शरीर में इंसुलिन का लेवल बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
5. नीम और तुलसी का सेवन रक्त संचार को सही रखता है और दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करता है। शहद भी खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कण्ट्रोल करता है।
6. तुलसी के पत्तों में टेंशन को कम करने के गुण होते हैं। इसे खाने से मेन्टल पीस मिलती है और शरीर में एनर्जी का बढ़ती है।
7. नीम के गुण बालों को हेल्दी बनाए रखते हैं। ये बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे रूसी, बालों का झड़ना, और सिर में खुजली को दूर करने में मदद करता है।
8. तुलसी और नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो सर्दी-खांसी से बचाने का काम करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
9. नीम और तुलसी का सेवन मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है।
10. इन तीनों में कैल्शियम और मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और गठिया जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं।
कैसे करें सेवन?
सभी तीनों चीजों का सेवन सुबह के समय खाली पेट करें। आप नीम और तुलसी की कुछ पत्तियां चबाकर खा सकते हैं और ऊपर से एक चमच शहद का सेवन कर सकते हैं।
इन तीनों प्राकृतिक औषधियों का सुबह-सुबह डेली सेवन सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी है। लेकिन ऐसे आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।