मक्के से बनने वाले इन 4 लजिज पकवानों का है जलवा , खाने के स्वाद में लगा देते हैं चार चांद

मक्का एक पौष्टिक और मजेदार अनाज है, जिससे कई प्रकार के ताजे लाजबाव पकवान बनाए जाते हैं। जाने मक्के से बनने वाले कुछ लाजबाव और मुंह में पानी ला देने वाले व्यंजनों के बारे में 

मक्के से बनने वाले इन 4 लजिज पकवानों का है जलवा , खाने के स्वाद में लगा देते हैं चार चांद

By Pooja Kumari

Published on:

10:30 AM
Follow Us

Best Makka Dishes: दुनिया के सारे देशों में से देखा जाए तो भारत उन सारे देशों से अलग है। क्योंकि इसमें घूमने-फिरने के लिए बहुत सारी जगह मिल जाएगी। इसके साथ ही हर एक राज्य और शहर में एक अनोखी संस्कृति और परंपरा को देखने और उसका लुप्त उठाने का मौका मिलता है और यहां घूमने लायक जगह अपनी अनोखी चित्रकला और वेशभूषा के साथ ही लोगों के बीच बहुत ज्यादा चर्चित है। जब भी आप भारत के किसी भी हिस्से में घूमने जाते हैं तो न केवल घूमने लायक महलों के सुन्दर दृश्य को देखने का आनंद उठाते हैं। बल्कि उसके साथ वहां के लाजबाव पकवानों के स्वाद का लुप्त उठाने का भी मौक़ा मिलेगा।

सब फसलो में से मक्का एक ऐसी फसल है जो मोटे अनाज की कैटिगरी में आता है। और इसके मीठे पकवान न केवल मजेदार होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। मक्के को हम ज्यादातर भुट्टे के नाम से जानते हैं। लेकिन मक्के से कई प्रकार मुंह में लार टपक ने वाले पकवान भी बनते हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगे। आइए आज हम आपको इन्हीं पकवानों के बारे में बताते हैं..

मक्के से बनने वाली अनोखी डिसेज 

हाल ही में पड़ रही इस कड़ाके की ठंड में शरीर को तंदुरुस्त रखने और इस सर्दियों के मौसम में घरवालों के साथ कुछ मीठे पकवान बनाए 

मक्के का हलवा- मक्के का हलवा लोगों को सबसे ज्यादा पसंद वाली मिठाई है जो उत्तर भारत में सबसे अधिक बनाईं जाती है। मक्के का हलवा बनाने के लिए मक्के के आटे को दूध, चीनी और घी के साथ मिलाकर पकाया जाता है। इसमें कभी-कभी इलायची, केसर और पिस्ता जैसे सूखे मेवे भी मिलाए जाते हैं जो इसके स्वाद और सुगंध को बढ़ाने में मदद करता हैं।

मक्के का स्वादिष्ट प्याज पराठा- आप सभी ने मक्के की रोटी को तो बहुत बार खाईं है लेकिन इसका बना पराठा कभी खाया है इसका पराठा बहुत ही टेस्टी और पौष्टिक भोजन का काम करता है। यह पराठा केवल नाश्ते में नहीं खाते हैं बल्कि दोपहर के भोजन में भी खाया जाता है। मक्का प्याज पराठे को आप दही, अचार, चटनी या रायते के साथ खा सकते हैं। मक्का प्याज पराठा बनाने के लिए मक्के के आटे को प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसालों के साथ मिलाकर गूंथा जाता है। इसके बाद उस गूंथे आटे के छोटे गोले को बेलकर तवे पर सेंका जाता है और घी या तेल के साथ पकाया जाता है।

मक्के से बना नाचोज- मक्के के आटे से बनने वाले नाचोज एक लाजबाव और क्रिस्पी स्नैक पकवान हैं। जिन्हें आपने अभी तक पैकेज्ड फूड में ही खाया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें अब घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है? इसके लिए मक्के का आटा, मैदा, मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और तेल आदि को काम में लिया जाता है। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आटा गूंथा जाता है और फिर पतली रोटी बनाकर अपने को जिस आकार में काटना अच्छा लगे उस आकार में काट लिया जाता है। इन्हें हल्की भूरी होने तक तेल में तला जाता है ।

मक्के के आटे से बनी बर्फी- आपने अभी तक बेसन की चक्की को खाया है। लेकिन मक्के के आटे की बर्फी खाने में बहुत ज्यादा मजेदार मिठाई है जिसके स्वाद से आपके मुंह में पानी आने लगेगा। इसके लिए मक्के के आटे को मावा, दूध मलाई, घी, पीले रंग का पाउडर या इसकी जगह कैंसर, शक्कर और काजू बादाम आदि को काम लिया जाता है। आप चाहें तो इसमें हरी इलायची और खरबूज के बीज भी मिला सकते हैं जो इसके स्वाद और सुगंध को और भी बढ़ाते हैं।

Pooja Kumari

मुझे अपनी बी.ए. की पढ़ाई पूरी किए हुए लगभग पांच साल हो गए है और 2020 से मैं सौंदर्य, फैशन और यात्रा के क्षेत्र में एक लेखक के रूप में काम कर रही हूं। एक लेखक से पहले मैं ब्यूटी पार्लर में भी काम कर चुकी हूँ।

Leave a Comment