Chankya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार हमारे घर में लक्ष्मी क्यों नहीं आती है इसके पांच कारण उन्होंने अपनी नीति ग्रंथ में बताए हैं।
चाणक्य कहते हैं कि कुछ आदतें ऐसी हैं जो व्यक्ति को लक्ष्मी यानी धन और समृद्धि की कृपा से वंचित कर सकती हैं। चाहे व्यक्ति का रुतबा कितना भी बड़ा हो पर इन पांच आदतों को नहीं सुधरने पर घर में लक्ष्मी मां का आशीर्वाद रहता है। अगर समय रहते आप इन बातों पर गौर करके इन्हें सुधार लेते हैं तो आपके घर में लक्ष्मी रहेगी।
गंदे कपड़े पहनना
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति गंदे कपड़े पहनता है वह लक्ष्मी की कृपा नहीं पा सकता। स्वच्छता न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि हमारे व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के लिए भी जरूरी है।
दांत साफ नहीं रखना
जो लोग अपने शरीर और दांतों की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते उनके घर लक्ष्मी का वास कभी भी नहीं हो सकता है।
ज्यादा खाने की आदत
चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति जरूरत से ज्यादा भोजन करता है उसकी सोचने और काम करने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आलस्य और ऊर्जा की कमी के कारण लक्ष्मी ऐसे व्यक्तियों से दूर रहती हैं।
कठोर व्यवहार
गलत वाणी और व्यवहार से दिल पर पड़ने वाले घाव कभी थी नहीं होते है। जो व्यक्ति कठोर और अप्रिय शब्दों का प्रयोग करता है वह दूसरों का सम्मान खो देता है। लक्ष्मी ऐसे व्यक्तियों को पसंद नहीं करतीं क्योंकि उनके कड़े शब्द दूसरों के मन को दुखी करते हैं।
सुबह देर से उठने की आदत
चाणक्य के अनुसार सूर्योदय के बाद उठने वाले व्यक्ति को आलस्य और असफलता घेर लेती है। सुबह जल्दी उठकर दिन की शुरुआत करने वाले लोग ज्यादा एक्टिव और सफल होते हैं। लक्ष्मी का निवास ऐसे ही व्यक्तियों के घर होता है।