Holi 2025: कब है होली? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके पीछे की परंपरा

इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं होलिका दहन 2025 के शुभ मुहूर्त, तिथि और पूजा विधि के बारे में।

By Team Janata Times 24

Published on:

3:53 PM

Holika Dahan 2025 Muhurat: होली का पर्व नजदीक आते ही लोगों के मन में इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और इस साल 13 मार्च 2025 की रात को भद्रा समाप्त होने के बाद किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की रात जब भद्रा समाप्त हो जाती है, तभी होलिका दहन करना शुभ माना जाता है।

होलिका दहन का सही समय और तिथि

इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:11 बजे शुरू हो रही है और 14 मार्च को दोपहर 11:15 बजे तक रहेगी। हालांकि, भद्रा 13 मार्च की रात 10:37 बजे तक रहेगी, इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 14 मार्च की सुबह 12:29 बजे तक रहेगा।

कब खेली जाएगी रंगों की होली?

देश के विभिन्न हिस्सों में रंगों की होली 14 और 15 मार्च को मनाई जाएगी। वाराणसी और मथुरा जैसे स्थानों पर 14 मार्च को ही होली खेली जाएगी, जबकि मिथिला क्षेत्र सहित कुछ स्थानों पर 15 मार्च को होली मनाने की परंपरा है।

होलिका दहन का महत्व और पूजा विधि

होलिका दहन सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि नकारात्मकता को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का माध्यम माना जाता है। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

पूजा के दौरान गंगाजल, रोली, चंदन, मौली, हल्दी, अक्षत, दीपक, गुड़, तिल और आम की लकड़ी से होलिका की पूजा की जाती है। होलिका में गाय के गोबर से बने उपले, गुग्गुल और कपूर डालकर सात बार परिक्रमा की जाती है। ऐसा करने से रोगों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Team Janata Times 24

हर फील्ड में काफी ज्यादा अनुभवी लेखकों का समूह बनाकर, जनता टाइम्स 24 न्यूज़ पोर्टल हर काम की खबर को सबसे पहले कवर करने में लगा हुआ है। हमारा मकसद खबर की पूरी जाँच-पड़ताल करके बताना है ताकि दोबारा आम जनता को कहीं भटकना नहीं पड़े।

Leave a Comment