सर्दी का प्रकोप दिखना शुरू, देश के इन राज्यों में गिरा 4 डिग्री तक तापमान, देखें क्या हाल है सबके

मौसम विभाग की रिपोर्ट के हिसाब से नॉर्थ इंडिया के बहुत से राज्यों में शीतलहर की संभावना है इन राज्यों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान को मिलाकर और भी ...

imd-cold-wave-alert

By Prithavi Raj

Published on:

9:59 PM
Follow Us

मौसम विभाग की रिपोर्ट के हिसाब से नॉर्थ इंडिया के बहुत से राज्यों में शीतलहर की संभावना है इन राज्यों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान को मिलाकर और भी एरिया आते हैं।

देश के उतरी इलाकों का सामना शीतलहर के साथ-साथ कोहरे से भी होने वाला है। वहीं देश के दूसरे तरफ बारिश ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। मौसम विभाग ने साउथ इंडिया के कुछ राज्य जैसे तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और दूसरे क्षेत्र को बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव की वजह से हो रही भारी बारिश के लिए चेताया हैं। इसके बाद आने वाले 24 घंटे में बे ऑफ़ बंगाल के दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिम इलाकों में बना हुआ दबाव श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ सकता है।

कैसा है दिल्ली वालों का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि रात के टाइम में तापमान कम से कम 8 डिग्री देखा गया है। अभी भी यह तापमान नॉर्मल तापमान से 2 डिग्री कम ही बताया जा रहा है। अगर अधिकतम तापमान को देखा जाए तो यह 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने काअनुमान है। 

कैसा है उत्तर भारत का हाल

एक तरफ जहां लोग बारिश से परेशान हो रखें वहीं दूसरी ओर भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में ठंड बढ़ रही है और तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी देखी है। इन्हीं इलाकों में राजस्थान भी आता है और यहां पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया है। राजस्थान के साथ-साथ उत्तरी भारत में आने वाले क्षेत्र जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर और कोहरे की कंडीशन बनी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 12 दिसंबर के बीच पाला पड़ने की संभावना बताई जा रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई भागों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने वाली है।

Prithavi Raj

मैं राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला हूँ और LLB की हुई हैं। वकील होने के साथ-साथ मुझे लोकल न्यूज़ पढ़ना और लिखना काफी पसंद है। मैंने 7 साल से कई बड़े न्यूज़ पोर्टल पर अपना योगदान दिया है।

Leave a Comment