UP Weather Alert: IMD ने जारी किया मौसम का लेटेस्ट अपडेट, यूपी के इन जिलों में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट 

UP Weather Alert: मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में भारी ठंड के बावजूद बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के लिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट आ चुका है इसके अनुसार दिसंबर के महीने में ठंड के बीच जमकर बारिश होने वाली है। आने वाले 26 दिसंबर से यूपी में बारिश होना शुरू हो जाएगी।

UP Weather 22 Dec

By Prithavi Raj

Published on:

12:39 PM
Follow Us

UP Weather Alert: दिसंबर का महीना ठंड और कोहरे के साथ अब बारिश और गरज-चमक भी लेकर आएगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। पश्चिमी यूपी के अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर और झांसी जैसे जिलों में ठंड के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यह बारिश 26 और 27 दिसंबर को सबसे अधिक सक्रिय रहेगी। इससे पहले 23, 24 और 25 दिसंबर तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में सुबह और देर रात हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है।

राज्य में तापमान और वायु गुणवत्ता का हाल

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान और वायु गुणवत्ता की स्थिति अलग-अलग दर्ज की गई है। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 328 रिकॉर्ड किया गया। आगरा में 23.6 डिग्री अधिकतम और 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ AQI 158 रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, और AQI 110 रहा। मेरठ में 24.1 डिग्री अधिकतम और 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ AQI 178 रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में शनिवार को 25.0 डिग्री अधिकतम और 11.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, जबकि AQI 79 रहा।

न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अगले पांच दिनों में यूपी के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। खासतौर पर 27 दिसंबर के बाद जब हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा तो ठंड और बढ़ेगी। इसके चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कानपुर बना सबसे ठंडा शहर

शनिवार को उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान शुक्रवार की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक था। इसके अलावा बुलंदशहर और नजीबाबाद जैसे शहरों में भी न्यूनतम तापमान लगभग इसी के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

बारिश और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 दिसंबर के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और ठंड का असर एक बार फिर तेज हो सकता है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। जो लोग सुबह या रात के समय यात्रा कर रहे हैं उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते सर्दी का असर भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

Prithavi Raj

मैं राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला हूँ और LLB की हुई हैं। वकील होने के साथ-साथ मुझे लोकल न्यूज़ पढ़ना और लिखना काफी पसंद है। मैंने 7 साल से कई बड़े न्यूज़ पोर्टल पर अपना योगदान दिया है।

Leave a Comment