राजस्थान में 23,820 पदों पर होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती रद्द, देखें क्या है इसकी वजह

By Team Janata Times 24

Published on:

10:45 PM

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy Cancelled: राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आए है। स्वायत्त शासन विभाग ने 23820 पदों पर होने वाली इस भर्ती को रद्द कर दिया है। यह तीसरी बार है जब सफाई कर्मचारियों की भर्ती को स्थगित किया गया है। इस बार 7 दिसंबर को लॉटरी के माध्यम से सफाई कर्मचारी की पोस्ट उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाना था लेकिन अंतिम समय पर इसे रद्द करने का फैसला लिया गया। इस भर्ती को कैंसिल करने के पीछे अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर सामने आए विवाद और शिकायतें बताई जा रही हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती रद्द होने के कारण

इस भर्ती के लिए नगरीय निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र तैयार करने की शिकायतें मिलीं। वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण वो सभी इस भर्ती से पीछे रह गए । इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने 29 सितंबर को जारी भर्ती विज्ञप्ति को 4 दिसंबर को वापस लेने का आदेश जारी किया।

सफाई कर्मचारियों की मांग और हड़ताल का असर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और मांगों के चलते जयपुर के हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम की भर्ती पहले ही स्थगित की जा चुकी थी। सफाई कर्मचारी संगठनों ने सरकार पर दबाव बनाते हुए कहा कि भर्ती के लिए सभी समुदायों को समान मौके मिलने चाहिए। सरकार ने हड़ताल को समाप्त करने के लिए इन समुदायों में आगे संविदा के आधार पर भर्ती कराने का आश्वासन दिया है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के निरस्त होने का आदेश

इस भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 तक मांगे गए थे। सारे आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को 21 नवंबर से 5 दिसंबर तक फॉर्म में संशोधन का टाइम दिया गया। आपको यह तो पता ही है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के माध्यम से होना था जिसमें कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होना था। लेकिन इसके योग्यता में एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट जोड़ा गया था जिसने यह विवाद खड़ा कर दिया और भर्ती रद्द करनी पड़ी।

Team Janata Times 24

हर फील्ड में काफी ज्यादा अनुभवी लेखकों का समूह बनाकर, जनता टाइम्स 24 न्यूज़ पोर्टल हर काम की खबर को सबसे पहले कवर करने में लगा हुआ है। हमारा मकसद खबर की पूरी जाँच-पड़ताल करके बताना है ताकि दोबारा आम जनता को कहीं भटकना नहीं पड़े।

Leave a Comment