Mahindra Scorpio N EMI Option: महिंद्र स्कॉर्पियो को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इसे पसंद करने का सबसे बड़ा राज इसकी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस में छिपा है। आज हम महिंद्र के लेटेस्ट मॉडल स्कॉर्पियो N के बारे में बात करने वाले हैं। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में इंडियन मार्केट में खरीदने के लिए मिल जाएगी लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल यहां पर आती है कि इसकी कीमत 13.85 लाख रुपए से शुरू होकर 24.54 लाख रुपए तक जाती है। इसलिए इसे एक साथ पूरे पैसे देकर नहीं खरीद सकते। इसलिए हम इसके लिए बेस्ट EMI प्लान की डिटेल देने वाले हैं जिससे बिना पूरे पैसे दिए इस शानदार कार को अपना बना सकते हैं।
Mahindra Scorpio N को EMI पर खरीदने की प्रोसेस
सबसे पहले आपको महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कौन सी वेरिएंट को खरीदना है उसे सेलेक्ट कर लेना है। अगर आप इसका बेस वेरिएंट Z2 पेट्रोल को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी कीमत 16.20 लाख रुपए है। अब आपको यह देखना है कि आप कितना डाउन पेमेंट दे रहे हैं और कितने साल के लिए EMI बनवा रहे हैं उसी के हिसाब से आपका लोन बनेगा।
- अगर आप आप ₹100000 का डाउन पेमेंट देकर 5 साल की ईएमआई बनवाते हैं तो आपको हर महीने 31,500 रुपए की किस्त 9 फीसदी ब्याज के हिसाब से जमा करनी है।
- दूसरी तरफ आप अगर ₹200000 की डाउन पेमेंट करके 5 साल के लिए ईएमआई बनवाते हैं तो 9% ब्याज के साथ आपको हर महीने 29,500 रुपए की किस्त जमा करवानी है।
- वहीं अगर आप ₹300000 तक का डाउन पेमेंट देकर 5 साल का लोन बनवाते हैं तो आपको 9% ब्याज की हिसाब से ₹27400 की हर महीने किस्त देनी है।