Free Fire वालों के लिए खुशखबरी! नए साल में वापस आ रहा है गेम, Garena ने कर ली पूरी तैयारी

Free Fire India को लेकर सभी गेमर यह जानने को उत्साहित है कि गेम इंडिया में वापस कब आने वाला है? इस बात को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन Free Fire India जल्द ही वापस लॉन्च हो सकता है।

Free Fire वालों के लिए खुशखबरी! नए साल में वापस आ रहा है गेम, Garena ने कर ली पूरी तैयारी

By Team Janata Times 24

Published on:

7:10 AM
Follow Us

Free Fire के सभी फैंस को गेम जी लांच होने का इंतजार करते हुए 2 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक गेम का कोई अता-पता नहीं है। लेकिन इस गेम के इस साल इंडिया में वापस आने की पूरी संभावना है। Garena अपने बैटल रॉयल गेम फ्री फायर को इंडिया में दोबारा जल्द ही लॉन्च करने वाला है।

इंडिया में IT Act 69A का उल्लंघन करने की वजह से 2022 में फ्री फायर को बैन किया गया था। इसके बाद से इसे प्ले स्टोर और एप स्टोर से पूरी तरीके से हटा दिया। जिस टाइम पर गेम उसे इंडिया में बैन हुआ था, उसे टाइम पर इसके करीबन 1 करोड़ से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स थे। 2023 के सितंबर महीने में गेम दोबारा आने वाला था लेकिन इसकी लांचिंग को टाल दिया।

2023 में आया था FF India का टीचर

गेम के बैन हो जाने के बाद इसे अब दोबारा इंडिया में Free Fire India के नाम से लांच किया जाएगा। गरेना ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कोलैबोरेशन किया है। जब यह गेम दोबारा इंडिया में आएगा तब महेंद्र सिंह धोनी के करैक्टर भी गेम में देखने को मिलेंगे।  इसके लिए अगस्त 2023 में इसका टीजर लॉन्च किया था। लेकिन बिना कोई कारण बताएं उन्होंने लॉन्चिंग को रोक दिया।

नए साल में होगा लॉन्च

फ्री फायर इंडिया के साल 2025 में लांच होने के पूरे चांस है क्योंकि गरेना ने इंडिया के कुछ क्रिएटर के साथ अपना सूट भी कंप्लीट कर लिया है। जब Free Fire बैन हुआ था तो इसका फायदा इसके कंपीटीटर बीजीएमआई यानी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को मिला था। अब जब फ्री फायर इंडिया लॉन्च होगा तब बीजीएमआई पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रही जानकारी के मुताबिक फ्री फायर इंडिया में ज्यादा कुछ बदलाव तो नहीं देखने को मिलेगा, लेकिन इसमें इंडिया का फील लाने के लिए कुछ कैरक्टर, लोकेशन इंडिया की हो सकती है।

Team Janata Times 24

हर फील्ड में काफी ज्यादा अनुभवी लेखकों का समूह बनाकर, जनता टाइम्स 24 न्यूज़ पोर्टल हर काम की खबर को सबसे पहले कवर करने में लगा हुआ है। हमारा मकसद खबर की पूरी जाँच-पड़ताल करके बताना है ताकि दोबारा आम जनता को कहीं भटकना नहीं पड़े।

Leave a Comment