SSC GD Answer Key 2025: अगर आपने SSC GD परीक्षा दी है तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 4 मार्च 2025 को आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे 11 मार्च 2025, शाम 6:00 बजे तक चेक कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि आपने कितने प्रश्न सही हल किए हैं। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक सफलता पूर्ण करवाया गया था।
SSC GD भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2024 को जारी किया गया था। इच्छुक उम्मीदवारों ने 5 सितंबर से 15 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख भी 15 अक्टूबर थी। अगर किसी अभ्यर्थी को अपने फॉर्म में कोई गलती सुधारनी थी, तो उन्हें 5 नवंबर से 7 नवंबर 2024 तक संशोधन का मौका दिया गया। इसके बाद, परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच किया गया। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस 21 जनवरी 2025 को जारी किए गए थे। इसके अलावा एग्जाम सिटी की जानकारी को 26 जनवरी 2025 को प्रकाशित किया गया थाउसके बाद एडमिट कार्ड 31 जनवरी 2025 को जारी किए गए।
ऐसे चेक करें SSC GD आंसर की
- एसएससी जीडी आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “SSC GD Answer Key 2025” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
- यह सब करने के बाद आपकी आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और जरूरत हो तो प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आंसर की चेक करने का डायरेक्ट लिंक