SJVN Vacancy 2025: सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लाया है। अगर आप इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लॉ या अन्य तकनीकी क्षेत्रों में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो SJVN की नई भर्ती आपके लिए है। इस भर्ती के तहत कुल 114 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 18 मई 2025 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए इच्छा रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SJVN की आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SJVN ने इस भर्ती में कई क्षेत्रों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होल्डर हैं तो आपके लिए सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए 30, इलेक्ट्रिकल के लिए 15 और मैकेनिक के लिए 15 पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा, फाइनेंस में 20, लॉ और जियोलॉजी में 7-7, पर्यावरण और मानव संसाधन (HR) में भी 7-7, और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में 6 पदों पर भर्तियां होंगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
SJVN ने हर पद के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की हैं। अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए। फाइनेंस के लिए CA, ICWA-CMA या MBA की डिग्री जरूरी है। वहीं, लॉ के लिए 3 या 5 साल का LLB कोर्स पूरा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले SJVN की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। जिसमें सभी योग्यताओं और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
वेतन और सुविधाएं
SJVN में चयनित उम्मीदवारों को न सिर्फ शानदार वेतन मिलेगा, बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। ट्रेनिंग के दौरान वेतन 50,000 रुपये से 1.6 लाख रुपये प्रतिमाह तक होगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वेतन में 3% की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधाएं, और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। यह पैकेज नौकरी को और आकर्षक बनाता है।
चयन प्रक्रिया
SJVN में चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। पहला चरण है कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), जिसका वेटेज 75% होगा। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 120 सवाल आपके तकनीकी क्षेत्र से और 30 सवाल सामान्य योग्यता (जनरल एप्टीट्यूड) से संबंधित होंगे। अच्छी बात यह है कि गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा। सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 50% और SC/ST/OBC/PwD वर्ग के लिए 40% होगा।
CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों का संयुक्त वेटेज 25% होगा। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों की तकनीकी जानकारी, संचार कौशल और आत्मविश्वास को परखेगी।
SJVN भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको SJVN की आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां भर्ती सेक्शन में जाकर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 2025 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद फॉर्म भरते समय अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- उसके बाद आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट करें तो आवेदन फार्म का सुरक्षित प्रिंट आउट जरूर लेना है।