RBSE Board Time Table 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल को लेकर हाल ही में बदलाव किया गया है। आरबीएसई की ओर से 1 अप्रैल को होने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा वह 4 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया गया है।
बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि 1 अप्रैल को कक्षा दसवीं की परीक्षा तृतीय भाषा-संस्कृत/उर्दू /गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) आयोजित करवाई जाने वाली थी लेकिन अब यह परीक्षाएं 1 अप्रैल को आयोजित ना करवा करके 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा वही कक्षा 12वीं के 4 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस , इंफोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस की परीक्षा आयोजित होने वाली थी अब वह परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
आरबीएसई 10वीं नया टाइम टेबल (RBSE 10th Datesheet 2025)
- 6 मार्च 2025 (गुरुवार) – अंग्रेजी
- 11 मार्च 2025 (मंगलवार) – ऑटोमोटिव, सौंदर्य और स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, आईटी और इसकी सेवाएं, फुटकर बिक्री, पर्यटन और आतिथ्य, निजी सुरक्षा, वस्त्र एवं गृह सज्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, कृषि, प्लंबिंग, टेलीकॉम, बैंकिंग और बीमा, निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण
- 12 मार्च 2025 (बुधवार) – हिंदी
- 17 मार्च 2025 (सोमवार) – सामाजिक विज्ञान
- 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) – विज्ञान
- 26 मार्च 2025 (बुधवार) – गणित
- 29 मार्च 2025 (शनिवार) – संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र)
- 4 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) – तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी) और संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र)
आरबीएसई कक्षा 12वीं नया टाइम टेबल (RBSE 12th Datesheet 2025)
- 6 मार्च 2025 (गुरुवार) – मनोविज्ञान
- 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) – चित्रकला
- 8 मार्च 2025 (शनिवार) – भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान
- 10 मार्च 2025 (सोमवार) – अनिवार्य अंग्रेजी
- 11 मार्च 2025 (मंगलवार) – ऑटोमोटिव, सौंदर्य और स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, आईटी और इसकी सेवाएं, फुटकर बिक्री, पर्यटन और आतिथ्य, वस्त्र और गृह सज्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, कृषि, प्लंबिंग, टेलीकॉम
- 12 मार्च 2025 (बुधवार) – लोक प्रशासन
- 15 मार्च 2025 (शनिवार) – कंठ संगीत, कथक नृत्य, वाद्य संगीत (तबला, पखावज, सितार, सरोद, वायलिन, दिलरूबा, बांसुरी, गिटार)
- 17 मार्च 2025 (सोमवार) – दर्शन शास्त्र, सामान्य विज्ञान
- 18 मार्च 2025 (मंगलवार) – अर्थशास्त्र, शीघ्र लिपि (हिन्दी/अंग्रेजी), कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान
- 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) – पर्यावरण विज्ञान
- 22 मार्च 2025 (शनिवार) – संस्कृत साहित्य, संस्कृत वाङ्ग्मय
- 24 मार्च 2025 (सोमवार) – अनिवार्य हिंदी
- 25 मार्च 2025 (मंगलवार) – गृह विज्ञान
- 26 मार्च 2025 (बुधवार) – शारीरिक शिक्षा
- 27 मार्च 2025 (गुरुवार) – समाज शास्त्र
- 28 मार्च 2025 (शुक्रवार) – राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान
- 29 मार्च 2025 (शनिवार) – गणित
- 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) – वेद, दर्शन शास्त्र, व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष, वास्तु विज्ञान और अन्य पारंपरिक शास्त्र
- 2 अप्रैल 2025 (बुधवार) – अंग्रेजी साहित्य, टंकण लिपि (हिन्दी)
- 3 अप्रैल 2025 (गुरुवार) – इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन, रसायन विज्ञान
- 5 अप्रैल 2025 (शनिवार) – हिंदी साहित्य, उर्दू, सिंधी, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी, फारसी, प्राकृत भाषा, टंकण लिपि (अंग्रेजी)
- 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) – कंप्यूटर विज्ञान, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस