आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर और दूसरी पोस्टों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस एग्जाम सिटी के अनुसार 16 से 18 दिसंबर के बीच करवाई जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज 6 दिसंबर को जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था उनके लिए परीक्षा का शेड्यूल, शहर और शिफ्ट की पूरी जानकारी इसमें मिलेगी। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को अपने अकाउंट में लॉगिन करके पूरी डिटेल देख सकते है।
आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और इससे जुड़े दूसरे पदों को मिलाक्र कुल 7934 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के फॉर्म भरने 30 जुलाई 2024 को शुरू हो गए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 थी। इसके लिए एग्जाम सिटी और शिफ्ट की जानकारी 6 दिसंबर 2024 को डाउनलोड करने के लिए जारी कर दी है और इसके अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 16 से 18 दिसंबर 2024 के बीच होगा।
इस बार यह रहेगा सीबीटी का एग्जाम पैटर्न
आरआरबी द्वारा करवाई जाने वाली इस एग्जाम में उम्मीदवारों से मल्टीपल चॉइस टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें कुल 100 प्रश्न रहेंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा।
अगर कोई उम्मीदवार गलत उत्तर देता है तो उसके लिए ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
एग्जाम को पूरा करने के लिए 1 घंटे 30 मिनट यानी 90 मिनट का टाइम मिलेगा।
इस एग्जाम का माध्यम सीबीटी यानी ऑनलाइन रहेगा।
ऐसे देखें आरआरबी के जूनियर इंजीनियर की एग्जाम सिटी स्लिप
सभी उम्मीदवारों को पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर चले जाना है।
वेबसाइट पर आपको RRB JE CEN 03/2024 सिटी स्लिप का लिंक मिलेगा, इसे ओपन करना है।
इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर डायरेक्ट कर दिया जाएगा जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
लॉगिन हो जाने के बाद एग्जाम सिटी की स्लिप ओपन हो जाएगी जिसमें आप एग्जाम डेट, एग्जाम सेंटर की लोकेशन देख सकते हैं।