मौसम विभाग की रिपोर्ट के हिसाब से नॉर्थ इंडिया के बहुत से राज्यों में शीतलहर की संभावना है इन राज्यों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान को मिलाकर और भी एरिया आते हैं।
देश के उतरी इलाकों का सामना शीतलहर के साथ-साथ कोहरे से भी होने वाला है। वहीं देश के दूसरे तरफ बारिश ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। मौसम विभाग ने साउथ इंडिया के कुछ राज्य जैसे तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और दूसरे क्षेत्र को बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव की वजह से हो रही भारी बारिश के लिए चेताया हैं। इसके बाद आने वाले 24 घंटे में बे ऑफ़ बंगाल के दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिम इलाकों में बना हुआ दबाव श्रीलंका और तमिलनाडु के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ सकता है।
कैसा है दिल्ली वालों का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि रात के टाइम में तापमान कम से कम 8 डिग्री देखा गया है। अभी भी यह तापमान नॉर्मल तापमान से 2 डिग्री कम ही बताया जा रहा है। अगर अधिकतम तापमान को देखा जाए तो यह 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने काअनुमान है।
कैसा है उत्तर भारत का हाल
एक तरफ जहां लोग बारिश से परेशान हो रखें वहीं दूसरी ओर भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में ठंड बढ़ रही है और तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी देखी है। इन्हीं इलाकों में राजस्थान भी आता है और यहां पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया है। राजस्थान के साथ-साथ उत्तरी भारत में आने वाले क्षेत्र जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर और कोहरे की कंडीशन बनी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 12 दिसंबर के बीच पाला पड़ने की संभावना बताई जा रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई भागों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने वाली है।