दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ Honda SP160 भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

होंडा 24 दिसंबर को SP160 का नया मॉडल मार्केट में लेकर आ गया है। कंपनी ने इस बार बाइक में काफी अच्छे बदलाव किए हैं जो सभी को बेहद पसंद आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या-क्या चीजे होना ने अपडेट की है।

Honda SP160

By Team Janata Times 24

Published on:

11:48 PM
Follow Us

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 24 दिसंबर 2024 को नई 2025 होंडा SP160 मोटरसाइकिल लॉन्च की है। यह बाइक OBD2B कंप्लायंट इंजन के साथ आती है। नई SP160 की शुरुआती कीमत 1,21,951 रुपये है और इसे खास तौर पर मॉडर्न राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाइक शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बोल्ड लुक्स पेश करती है। चलो इसके फीचर्स को डिटेल में जानते है।

हाई-टेक फीचर्स और शानदार डिजाइन

नई होंडा SP160 में LED हेडलैम्प, मस्कुलर फ्यूल टैंक, एयरोडायनामिक अंडरकाउल, क्रोम मफलर कवर और LED टेललैम्प जैसे अट्रैक्टिव डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। यह बाइक आप दो वेरिएंट में खरीद सकते हैं जिसमें पहला सिंगल डिस्क और दूसरा डबल डिस्क है।

इसके अलावा होंडा ने इसमें 4 शानदार कलर ऑप्शन भी दिए हैं – रेडिएंट रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और एथलेटिक ब्लू मेटैलिक। ये चारों कलर ऑप्शन इसे और भी खास बनाते हैं।

दमदार इंजन और बेहतरीन पावर

2025 की होंडा SP160 में 162.71cc का सिंगल-सिलिंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 7,500 आरपीएम पर 9.7 kW का पावर और 5,250 आरपीएम पर 14.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स का कांबिनेशन है जो एक राइडर को स्मूथ और पावरफुल राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। OBD2B का यह इंजन न सिर्फ एनवायरमेंट फ्रेंडली है बल्कि हाई एफिशिएंसी भी देता है।

एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टिविटी

SP160 को मॉडर्न राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक एप के साथ कम्पैटिबल है। यह फीचर राइडर्स को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और दूसरी काम की जानकारी डिस्प्ले पर दे देता है। इसके अलावा चलते-फिरते स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी लगाया है।

Honda SP160 की कीमत

नई 2025 होंडा SP160 की कीमत सिंगल डिस्क वेरिएंट के लिए 1,21,951 रुपये और डबल डिस्क वेरिएंट के लिए 1,27,956 रुपये रखी गई है। यह बाइक अब पूरे भारत में किसी भी HMSI डीलर से खरीद सकते हैं। यह कीमत दिल्ली के एक्स शोरूम की है आपके यहां के शोरूम की कीमत थोड़ी बहुत ऊपर नीचे हो सकती है।

Team Janata Times 24

हर फील्ड में काफी ज्यादा अनुभवी लेखकों का समूह बनाकर, जनता टाइम्स 24 न्यूज़ पोर्टल हर काम की खबर को सबसे पहले कवर करने में लगा हुआ है। हमारा मकसद खबर की पूरी जाँच-पड़ताल करके बताना है ताकि दोबारा आम जनता को कहीं भटकना नहीं पड़े।

Leave a Comment