MPESB Exam Calendar 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से वर्ष 2025 मैं आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया है। जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार 15 भर्ती परीक्षाओं के जरिए 15 हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा कैलेंडर में रिजल्ट किस महीने में घोषित किया जाएगा जिसको भी लेकर जानकारी दी गई है। जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार समूह-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा 15 फरवरी से शुरू करवाई जाएगी यह भर्ती परीक्षा 2267 पदों के लिए होगी। वही इस भर्ती परीक्षा का परिणाम अप्रैल 2025 में जारी किया जाएगा। इसके अलावा एक्जाम कैलेंडर के अनुसार महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा भी फरवरी में आयोजित होगी, उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर में होगी वह इसका परिणाम फरवरी 2026 में जारी किया जाएगा।
10 हजार पदों के लिए होगी माध्यमिक शिक्षक परीक्षा
माध्यमिक शिक्षक परीक्षा का आयोजन टोटल 10000 पदों के लिए किया जाएगा और इसका आयोजन मार्च में किया जाएगा। यह परीक्षा खेल, संगीत, वादन और नृत्य विषयों के लिए प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा और माध्यम शिक्षक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक