Gold Silver Price Today 3 January: अगर आज शुक्रवार (3 जनवरी) के दिन सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो उसके पहले बाजार में ताजा भाव क्या चल रहे हैं उसे चेक कर लेना जरूरी है। 3 जनवरी को सर्राफा बाजारों में प्रति 10 ग्राम सोना ₹390 रुपए महंगा हो गया है जिससे अभी इसकी कीमत 77469 रुपए पर अटकी है। वहीं बात करें चांदी की कीमत की तो प्रति किलो के हिसाब से ₹500 की उछाल के साथ 87667 पर कारोबार कर रही है।
अब सीधे-सीधे कैरेट वाइज सोने की कीमत देखी जाए तो 23 कैरेट गोल्ड का एवरेज रेट ₹379 महंगा होने के बाद 77,159 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी ₹358 बढ़कर 70,962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। साथ ही 18 कैरेट गोल्ड 293 रुपए चढ़ने से 58,102 रुपए और 14 कैरेट गोल्ड 223 रुपए चढ़ने से 45319 हो गया है।
देश के बड़े शहरों में सोने का आज का भाव
आज के सोने के भाव देश के शहरों में अलग-अलग हैं। 22 कैरेट सोने की कीमत बेंगलुरु में ₹72,650, चेन्नई और दिल्ली में ₹72,750, जबकि हैदराबाद और मुंबई में ₹72,600 है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत बेंगलुरु में ₹79,250, चेन्नई और दिल्ली में ₹79,350, और हैदराबाद तथा मुंबई में ₹79,200 है।
3 जनवरी, चांदी के लेटेस्ट भाव
कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज चांदी 1 किलो के हिसाब से ₹92,500 पर चल रही है।
दूसरी तरफ चेन्नई, हैदराबाद, मदुरई और केरल में चांदी करीबन 1 लाख रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
सोना खरीदने से पहले जानें ये जरूरी बातें
शुद्धता की पहचान: सोने की शुद्धता को ISO द्वारा दिए गए हॉलमार्क से पहचाना जाता है।
24 कैरेट सोना: यह 99.9% शुद्ध होता है और इसमें कोई मिलावट नहीं होती। लेकिन इसका यूज आभूषण बनाने में नहीं होता।
22 कैरेट सोना: 91% शुद्ध होता है और इसमें 9% अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं। यह जेवरात बनाने में काम आता है।
हॉलमार्क चेक करना: 24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।