Fake 500 Notes: आपकी जेब में बड़ा 500 का नोट भी हो सकता है नकली, RBI ने बताएं नोट चेक करने के टिप्स

Fake 500 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक देश के आम नागरिकों के लिए 500 रूपये के नोट असली है या नहीं चेक करने के लिए एक पूरी गाइडलाइन जारी की है। अगर आपको यह गाइडलाइन मालूम है तो कोई भी आपको नकली नोट ठग नहीं सकता।

आपकी जेब में बड़ा 500 का नोट भी हो सकता है नकली, RBI ने बताएं नोट चेक करने के टिप्स

By Sanwarmal Choudhary

Published on:

11:45 AM
Follow Us

Fake 500 Notes: पूरे देश में लगातार नकली नोटों का कारोबार बढ़ रहा है और इसके नए-नए मामले भी सामने आ रहे हैं। आप किसी दुकान पर शॉपिंग करने जाते हैं या कोई और खरीदारी करते हैं तो क्या पता आपको दुकानदार या कोई और नकली नोट पकड़ा दे। अपराधी नकली नोट को इतनी बारीकी से बनाते हैं कि आम नागरिकों को इसे पहचानने में काफी मुश्किल होती है, क्योंकि नोट हूबहू असली नोट की तरह ही दिखता है। 

आप सभी जानते हैं कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 500 और 1000 रूपये के नोट को बंद कर दिया था। इसके बाद 500 और 2000 रूपये के नोट लेकर आए, जिसमें से 2000 रूपये का नोट भी कुछ समय बाद बंद हो गया। इसलिए अब लास्ट में सिर्फ 500 का ही बड़ा नोट बचा है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने नकली नोटों को पहचानने के लिए पूरी गाइडलाइन जारी कर रखी है। अगर आपने अभी तक वह गाइडलाइन नहीं देखी है तो हम आपको वही गाइडलाइन यहां बताने वाले हैं ताकि आप धोखाधड़ी से बच सकें।

RBI Note Guideline
RBI 500 Note Guideline

₹500 के नोट की पहचान के 17 आसान तरीके

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के ₹500 के नोट को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक माना गया है। इस नोट का कलर स्टोन ग्रे है और इसका साइज 66 मिमी x 150 मिमी है। इस नोट के डिज़ाइन और पैटर्न को तरह से तैयार किया गया है कि यह इसके ओवरऑल कलर और थीम से मेल खाता है।

  1. नोट को रोशनी में देखने पर 500 का नंबर साफ दिखता है।
  2. नोट को हल्का झुकाने पर 500 का नंबर उभरकर आता है।
  3. नोट के आगे “५००” देवनागरी में लिखा होता है।
  4. नोट के बीच में महात्मा गांधी की साफ तस्वीर होती है।
  5. नोट पर छोटे-छोटे “भारत” और “India” लिखे होते हैं।
  6. नोट को झुकाने पर यह धागा हरे से नीला हो जाता है।
  7. गांधीजी की तस्वीर के पास गवर्नर का साइन और गारंटी वाक्य लिखा होता है।
  8. रोशनी में गांधीजी की तस्वीर और 500 का नंबर दिखाई देता है।
  9. नोट पर नंबर छोटे से बड़े आकार में लिखा होता है।
  10. नोट पर नीचे हरे से नीले रंग में बदलने वाला ₹ का निशान होता है।
  11. नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ का चिन्ह होता है।
  12. गांधीजी की तस्वीर, अशोक स्तंभ और 500 का अंक उभरा हुआ होता है।
  13. नोट के पीछे बाईं तरफ प्रकाशन का साल लिखा होता है।
  14. नोट के पीछे “स्वच्छ भारत” का लोगो और नारा होता है।
  15. नोट के पीछे लाल किले का सुंदर चित्र होता है।
  16. नोट पर अलग-अलग भाषाओं में मूल्य लिखा होता है।
  17. दृष्टिहीन लोगों के लिए नोट के किनारे पांच उभरी रेखाएं होती हैं।

10 रूपये से लेकर 500 रूपये तक की RBI गाइडलाइन लिंक

Sanwarmal Choudhary

मुझे B.Sc. फाइनल पास किए हुए 4 साल से ज्यादा हो गया और अब मैं फाइनेंस, बिजनेस और मार्केट के ट्रेंडिंग टॉपिक्स के बारें में लिख रहा हूँ। इन क्षेत्रों में गहरी रुचि और अनुभव है। अपने आर्टिकल्स के जरिए Janata Times 24 के पाठकों को बिजनेस ट्रेंड्स, फाइनेंशियल टिप्स और बाजार की जानकारी देता हूँ।

Leave a Comment