UKPSC Calendar 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से हाल ही में जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार10 जनवरी को 20 भर्ती परीक्षाओं के संबंध में नए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी की गई संशोधित विज्ञपती के अनुसार यह जानकारी दी गई है कि वर्तमान समय में बोर्ड परीक्षाओं तथा राज्य सरकार की ओर से जारी की गई सार्वजनिक अवकाश सूची को मध्य नजर रखते हुए आयोग की ओर से परीक्षा की तिथियां में बदलाव किया है। जिसके अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या राइंका/राबाइंका सीमित विभागीय परीक्षा-2024 अग्रिम आदेश तक स्थगित की गई है।
आयोग की ओर से जारी किए गए संशोधित परीक्षा कैलेंडर को विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।
विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संशोधित परीक्षा तिथि टेबल
परीक्षा का नाम | विभाग | परीक्षा का प्रकार | तिथि |
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अधिसूचना), गोल्मनायक पुरुष (पीएसी/आईआरबी) | पुलिस विभाग/गृह विभाग | मुख्य परीक्षा | 12 जनवरी 2024 |
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 | अग्निशमन विभाग | मुख्य परीक्षा | 9 फरवरी 2024 |
कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा-2024 | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 18-19 जनवरी 2024 |
समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 | उत्तराखंड सचिवालय एवं लोक सेवा आयोग | प्रारंभिक परीक्षा | 29 जनवरी 2024 |
सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 | कार्मिक विभाग | मुख्य परीक्षा | 2-5 फरवरी 2024 |
प्रवक्ता परीक्षा-2024 (सिविल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग) | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 22 मार्च 2024 |
प्रवक्ता परीक्षा-2024 (सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी) | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 23 मार्च 2024 |
प्रधानाचार्य परीक्षा-2024 | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 30 मार्च 2024 |
प्रवक्ता परीक्षा-2024 (मैकेनिकल/एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 17 अप्रैल 2024 |
राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 | माध्यमिक शिक्षा विभाग | स्क्रीनिंग परीक्षा | 27 अप्रैल 2024 |
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 | राज्य निर्वाचन आयोग | प्रारंभिक परीक्षा | 4 मई 2024 |
सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 | कार्मिक विभाग | प्रारंभिक परीक्षा | 11 मई 2024 |
सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी एवं लैंगिक अधिकारी परीक्षा-2025 | वन विभाग | प्रारंभिक परीक्षा | 18 मई 2025 |
प्रवक्ता परीक्षा-2024 (केमिकल/इन्स्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग) | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 30 मई 2024 |
सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 | कार्मिक विभाग | प्रारंभिक परीक्षा | 29 जून 2025 |
प्रवक्ता परीक्षा-2024 (अंग्रेजी/रसायन विज्ञान/सहायक शोध अधिकारी (लोनिवि)) | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 12 जुलाई 2024 |
प्रवक्ता परीक्षा-2024 (भौतिक/गणित) | प्राविधिक शिक्षा विभाग | मुख्य परीक्षा | 13 जुलाई 2024 |
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 | महाधिवक्ता कार्यालय उत्तराखंड नैनीताल | प्रारंभिक परीक्षा | 27 जुलाई 2024 |