Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम बदलने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम में इस बदलाव का असर खासतौर पर सुबह और रात के समय महसूस किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि फाल्गुन महीने की जैसे ही शुरुआत हुई उसी के साथ सीकर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्रों पर नमी की मात्रा में बढ़ोतरी और तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते 18 से 21 फरवरी के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे मौसम में ठंडक लौट सकती है और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
शनिवार को सुबह सीकर में मौसम साफ रहा। हवा की गति कम होने और नमी में कमी के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर में धूप तेज रही जिससे गर्मी का अहसास हुआ जबकि शाम को भी अपेक्षाकृत मौसम गर्म बना रहा। वही बात करें तापमान की तो यहां पर फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29.5°C और न्यूनतम 5.5°C दर्ज किया गया, वहीं सीकर में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 6.7°C रिकॉर्ड किया गया।
अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम
16 फरवरी: आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
17 फरवरी: हल्के बादलों के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना।
18 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार।
19 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
20 फरवरी: राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना।
21 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि अगले 5 दिनों में राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे जबकि 18 से 21 फरवरी के बीच बारिश की संभावना अधिक है, जिससे मौसम में ठंडक लौट सकती है।