March School Holidays 2025: मार्च महीने में इन दिनों रहेगी स्कूल की छुट्टी, जाने होली और ईद की छुट्टी कब रहेगी 

साल 2025 का तीसरा महीना यानी मार्च की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में स्कूलों में कई छुट्टियां रहेंगी, जिससे छात्रों को आराम करने, घूमने या अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का अच्छा मौका मिलेगा। आइए जानते हैं मार्च 2025 के स्कूल हॉलिडे कैलेंडर के बारे में…

By Ashu Choudhary

Published on:

9:26 AM

March School Holidays 2025: मार्च 2025 का महीना आते ही छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि इस महीने में कितनी छुट्टियां मिलने वाली हैं। यह महीना खासतौर पर त्योहारों से भरा हुआ होता है जिसमें मुख्य रूप से  होली, होलिका दहन, ईद-उल-फितर, गुड़ी पड़वा जैसे बड़े पर्व शामिल हैं। इन अवसरों पर स्कूलों में अवकाश रहता है, जिससे छात्र अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं और पढ़ाई या घूमने की योजना बना सकते हैं। आइए जानते हैं मार्च 2025 के स्कूल हॉलिडे कैलेंडर की पूरी जानकारी इस लेख में देखते हैं।

होलिका दहन (13 मार्च 2025)

होली से एक दिन पहले होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहता है खासकर उत्तर भारत में। यह दिन बच्चों के लिए खास होता है क्योंकि वे परिवार के साथ मिलकर इस उत्सव को मनाते हैं।

होली (14 मार्च 2025)

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भाईचारे प्यार और सौहार्द का प्रतीक है। स्कूलों में इस दिन अवकाश रहता है ताकि छात्र अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों की मस्ती कर सकें। कई स्कूलों में 13 और 14 मार्च को दो दिन की छुट्टी दी जाती है।

उगादी, गुड़ी पड़वा (30 मार्च 2025)

गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र सुखलादी के रूप में हिंदू नववर्ष का स्वागत किया जाता है। यह दिन मुख्य रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है। इन राज्यों में यह दिन सरकारी अवकाश होता है इसलिए स्कूल भी बंद रहते हैं।

ईद-उल-फितर (31 मार्च 2025)

ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के समापन का प्रतीक है और यह पूरे भारत में राजपत्रित अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूल सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहते हैं जिससे मुस्लिम समुदाय के लोग इसे धूमधाम से मना सकें।

शनिवार और रविवार की छुट्टियां

मार्च 2025 में पांच शनिवार और पांच रविवार होने के कारण छात्रों को सप्ताहांत की छुट्टियों का भरपूर आनंद मिलेगा। इसके अलावा कई स्कूलों में तीसरे या चौथे शनिवार को अवकाश रहता है जिससे लंबा वीकेंड भी मिल सकता है। खासतौर पर 13 से 16 मार्च के बीच कई जगहों पर होली के कारण चार दिन की छुट्टियां हो सकती हैं।

Ashu Choudhary

मेरा नाम आशु चौधरी है और मैं पिछले 5 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इस समय में Janata Times 24 जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सरकारी नौकरी और योजनाओं की लेटेस्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं।

Leave a Comment