MPBSE MP Board 5th, 8th Class Result 2025: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज 28 मार्च 2025, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जारी हो चुका है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर रिजल्ट चेक कर सकते है।
इसके अलावा, स्कूल प्रमुख और शिक्षक भी इसी पोर्टल के माध्यम से अपने विद्यालय के सभी छात्रों के अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम की अधिकृत जानकारी के लिए केवल राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट को ही विश्वसनीय स्रोत माना जाए।
5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन और मूल्यांकन पूरा
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मान्यता प्राप्त मदरसों के कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।
इनमें से कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से ज्यादा और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद, छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1 लाख 19 हजार से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया और छात्रों के अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया।
MP Board 5th 8th Result 2025 कैसे चेक करें?
- MP Board 5th 8th Result 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना रोल नंबर वह समग्र आईडी डालें और सर्च करें।
- जैसे ही रोल नंबर और समग्र आईडी डालकर सर्च बटन पर क्लिक करोगे आपके सामने रिजल्ट दिखाई देगा अब आगे से डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025 Check Direct Link