RSMSSB Jail Prahari Admit Card: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से कर सकेंगे चेक

RSMSSB Jail Prahari Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

By Ashu Choudhary

Published on:

8:44 PM

RSMSSB Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) आज 8 अप्रैल 2025 को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 12 अप्रैल को होने वाली है, जिसमें 803 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो अब आप अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी हो चुकी है, और अब एडमिट कार्ड के साथ आप अपने सेंटर और शिफ्ट की पूरी डिटेल्स जान सकेंगे। 

RSMSSB जेल प्रहरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 अप्रैल 2025 को ऑनलाइन उपलब्ध कर दिए है। इन्हें डाउनलोड करने के लिए आपको recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर अपनी SSO ID या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। इसके बाद एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इसे प्रिंट कर लें, क्योंकि परीक्षा सेंटर पर इसकी हार्ड कॉपी दिखानी होगी। यह सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर आपका नाम, फोटो, सेंटर का पता, और शिफ्ट की जानकारी सही हो। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

परीक्षा का समय और शिफ्ट

जेल प्रहरी की यह परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आपको अपने एडमिट कार्ड पर यह चेक करना होगा कि आपकी परीक्षा किस शिफ्ट में है। बोर्ड ने साफ कहा है कि आपको परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। यानी सुबह की शिफ्ट के लिए 8 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1 बजे तक। सेंटर के गेट परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले बंद हो जाएंगे, इसलिए समय का खास ध्यान रखें।

राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां पर एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके बाद संबंधित भर्ती में Get Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यह सब करने के बाद अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि ध्यान से भर दें।
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड भी बॉक्स में डालें। 
  • अब आपको Get Admit Card पर क्लिक करना है जैसे ही क्लिक करोगे आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

जेल प्रहरी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

Ashu Choudhary

मेरा नाम आशु चौधरी है और मैं पिछले 5 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इस समय में Janata Times 24 जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सरकारी नौकरी और योजनाओं की लेटेस्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं।

Leave a Comment