Rajasthan 4th Grade Syllabus Pdf Download: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (ग्रुप D) भर्ती के लिए नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। इस बार सबसे खास बदलाव यह है कि राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK) का वेटेज 20% से बढ़ाकर 41% कर दिया गया है। यानी अब परीक्षा में राजस्थान से जुड़े सवालों की संख्या पहले से दोगुनी हो जाएगी।
यह फैसला बेरोजगार युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है। उनका मानना था कि कम GK वेटेज की वजह से बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को फायदा हो रहा था। अब 53749 पदों वाली इस बंपर भर्ती के लिए तैयारी का तरीका बदल गया है।
विषय और प्रश्नों की संख्या
RSMSSB ने ग्रुप D भर्ती के लिए सिलेबस को कई हिस्सों में बांटा है। अब परीक्षा में कुल 120 सवाल होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। सबसे ज्यादा ध्यान राजस्थान GK पर है, जिसमें 50 सवाल आएंगे। इसमें राजस्थान का भूगोल और इतिहास 20-20 सवालों के साथ अहम होंगे। इसके अलावा, कला-संस्कृति, भारतीय संविधान, राज्य की राजनीति और प्रशासन, सामान्य विज्ञान, और समसामयिक घटनाओं से भी सवाल होंगे।
इसके अलावा वही हिंदी और अंग्रेजी भाषा से 20 और 15 सवाल पूछे जाएंगे। गणित के भी 15 सवाल होंगे, जो 10वीं कक्षा के स्तर के होंगे। यह सिलेबस खास तौर पर ऐसा बनाया गया है कि स्थानीय युवाओं को अपनी जानकारी का फायदा मिल सके।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा का ढांचा भी काफी साफ और आसान है। यह 2 घंटे की होगी, जिसमें 120 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। हर सवाल के अंक बराबर होंगे, यानी कुल 200 अंक। लेकिन ध्यान दें, गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलती के लिए 1/3 अंक कटेगा। परीक्षा का स्तर राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा के बराबर रखा गया है। यह कंप्यूटर आधारित (CBT), टैबलेट आधारित (TBT), या ओएमआर शीट पर हो सकती है।