IMD Rain Alert: आईएमडी की ओर से साउथ इंडिया के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी कल से मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक कल से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।हेलो
दक्षिण बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य भागों में दबाव का क्षेत्र एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर गहरे दबाव में बदलने की संभावना जताई है। इस दबाव के कारण 26, 27 और 28 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी 26 से 29 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग की ओर से एक क्लियर कर दिया गया है कि 25 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बं समस्या पैदा हो सकती है। भारी बारिश के चलते विजिबिलिटी कम होने से यातायात पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।गाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर भी हवाओं की गति 35-45 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 26 नवंबर से हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं 27 से 29 नवंबर के बीच हवाओं की गति 55-65 किमी प्रति घंटे तक रहने और 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह
IMD ने मछुआरों को 25 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मछुआरों को स्पेशली दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में जाने से बचने के इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं और फिलहाल समुद्र में मौजूद मछुआरों को जल्द से जल्द तट पर लौटने की चेतावनी जारी की गई है।
इस मूसलाधार बारिश के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या पैदा हो सकती है। भारी बारिश के चलते विजिबिलिटी कम होने से यातायात पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।