Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

Weather Update

By Prithavi Raj

Published on:

5:17 PM
Follow Us

पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन इलाकों में ठंडी हवाओं का दबदबा बना हुआ है। इसके चलते राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।

हिमाचल और राजस्थान में कड़ाके की ठंड

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। वहीं राजस्थान में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में 20 से 22 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे का भी असर रहेगा, जिससे यातायात में बाधा आने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को भी चेताया है कि पाला पड़ने से उनकी फसलों को नुकसान हो सकता है।

कोहरे का कहर

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। ट्रेनों और हवाई जहाजों की आवाजाही पर इसका बड़ा असर पड़ रहा है। देर रात और सुबह के समय कोहरा इतना घना होता है कि सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

पश्चिमी हिमालय में गिर सकता है तापमान

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इलाकों में बर्फीली हवाओं से ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

शीतलहर और पाले की स्थिति ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आलू, गेंहू और सरसों जैसी फसलों पर इसका उल्टा असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को फसल बचाने के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

वहीं दिल्ली और एनसीआर में ठंड के साथ वायु गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। AQI मतलब वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। ठंडी हवा और कोहरे के कारण प्रदूषण कण वातावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

उत्तर भारत में ठंड का यह दौर अभी और लंबा खिंच सकता है। मौसम विभाग की सलाह है कि लोग खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतें।

Prithavi Raj

मैं राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला हूँ और LLB की हुई हैं। वकील होने के साथ-साथ मुझे लोकल न्यूज़ पढ़ना और लिखना काफी पसंद है। मैंने 7 साल से कई बड़े न्यूज़ पोर्टल पर अपना योगदान दिया है।

Leave a Comment