अब डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए डाउनलोड नहीं करना है कोई थर्ड पार्टी ऐप, WhatsApp लेकर आया है Document Scan Feature

Document Scan Feature: WhatsApp चलाने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। यही कारण है कि व्हाट्सएप लगातार अपनी सेवाओं को अपडेट कर रहा है। इस बार व्हाट्सएप सभी iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है जिसमें आप कैमरे का इस्तेमाल करके डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकते हैं।

WhatsApp Document Scan Feature

By Team Janata Times 24

Published on:

7:35 PM
Follow Us

इस टाइम पर व्हाट्सएप को दुनिया के करोड़ों लोग चला रहे हैं और मेटा कंपनी का अब तक का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफार्म है। अब यह ऐप मैसेज भेजना तक ही सीमित नहीं रहा, अब इससे फोटो भेजना और डॉक्यूमेंट भेजना जैसे जरूरी काम होते है। अब व्हाट्सएप iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया जिसकी मदद से आप डॉक्यूमेंट को कैमरे की मदद से स्कैन कर सकते हैं इसके लिए आपको कोई भी थर्ड पार्टी डॉक्यूमेंट स्कैनिंग एप्लीकेशन या की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

WhatsApp का नया Document Scan Feature

iOS यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नया डॉक्यूमेंट स्कैनिंग फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से आप सीधे व्हाट्सएप में रसीदें और नोट्स जैसे डाक्यूमेंट्स को स्कैन कर सकते हैं। यह फीचर इस टाइम पर iOS डिवाइस के लेटेस्ट अपडेट (वर्जन 24.25.80) के साथ ही आया है और जल्द से जल्द सभी व्हाट्सप्प यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।

अब इस नई फीचर्स की मदद से आपको डॉक्यूमेंट स्कैन कोई भी थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा और ना ही कोई थर्ड पार्टी वेबसाइट या टूल की मदद लेनी होगी। ऐसा करने पर आपके डॉक्यूमेंट में दी गई सभी प्राइवेट जानकारी लीक होने का खतरा रहता था। ज्यादातर डॉक्युमेंट स्कैनिंग एप्लीकेशन डॉक्यूमेंट को सही तरीके से स्कैन नहीं करते थे उसमें भी कोई कमी रखते थे लेकिन व्हाट्सएप का यह फीचर 100% एक्यूरेट होने वाला है।

इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर की है। उनके मुताबिक व्हाट्सएप ने अभी तक इस फीचर को पूरी तरीके से रोल आउट नहीं किया है, यह अभी तक कुछ डिवाइस में अवेलेबल है।

ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं WhatsApp Document Scan Feature

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे दिए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है:

1. सबसे पहले तो व्हाट्सएप खोलें और उसे लेटेस्ट वर्जन पर एप स्टोर से अपडेट कर ले।

2. अब उसे चैट या ग्रुप को ओपन करें आप जहां पर आप डॉक्यूमेंट स्कैन करके भेजना चाहते हैं।

2. स्क्रीन के नीचे दिए गए पेपरक्लिप आइकन पर टैप करें।

3. फिर “डॉक्यूमेंट” ऑप्शन और उसके बाद “स्कैन” ऑप्शन पर टैप करें।

4. अपने डिवाइस के कैमरे की मदद से डॉक्यूमेंट को स्कैन करें।

5. फिर स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को जिसको भेजना है उसे सेंड कर दें।

Team Janata Times 24

हर फील्ड में काफी ज्यादा अनुभवी लेखकों का समूह बनाकर, जनता टाइम्स 24 न्यूज़ पोर्टल हर काम की खबर को सबसे पहले कवर करने में लगा हुआ है। हमारा मकसद खबर की पूरी जाँच-पड़ताल करके बताना है ताकि दोबारा आम जनता को कहीं भटकना नहीं पड़े।

Leave a Comment