Winter Clothes Cleaning Tips: सर्दियों में ज्यादातर ऊन से बने स्वेटर और कपड़े काम में आते है। इन पर दाग भी बहुत जल्दी पड़ जाता है क्योंकि ये कपड़े मेल को तेजी से सोख लेते है। अगर इन दागों को ध्यान से साफ नहीं कर पाते है तो इनका रंग भी उड़ सकता है। आज हम इन्हे वॉश करने के टिप्स पर बात करने वाले है।
सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने ऊनी कपड़ों को बक्से से बाहर निकालते हैं। ऊनी कपड़े गर्मियों में काम आने वाले कपड़ों से अलग होते हैं और इनकी देखभाल में खास ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर इन पर दाग लग जाएं तो इसे साफ करना आसान नहीं होता क्योंकि ये कपड़े नाजुक होते हैं और धागे निकलने या खराब होने का डर रहता है। ऊनी कपड़ों को गलत तरीके से धोने से उनका रंग फीका पड़ सकता है या वे फट सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऊनी कपड़ों को सही तरीके से कैसे धोकर नए जैसा रखा जा सकता है।
दाग लगे ऊनी कपड़ों को तुरंत साफ करें
अगर आपके ऊनी कपड़ों पर दाग लग जाए तो इसे तुरंत साफ करना जरूरी है। दाग लगने के तुरंत बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। समय पर दाग साफ न करने पर ये कपड़े के अंदर तक घुस जाते हैं जिससे इसे हटाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए दाग लगने के तुरंत बाद इसे साफ करना सबसे बेहतर उपाय है।
ऊनी कपड़ों पर डिटर्जेंट का उपयोग न करें
ऊनी कपड़े काफी नाजुक होते हैं और डिटर्जेंट इनके फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है। ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हमेशा सॉफ्ट वॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल करें। गर्म पानी में सॉफ्ट लिक्विड मिलाकर दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसे ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें क्योंकि इससे कपड़े के धागे खराब हो सकते हैं।
सफेद सिरका और बेकिंग सोडा से हटाएं दाग
सफेद सिरका दाग हटाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। सफेद सिरका को पानी में घोलकर दाग वाली जगह पर डालें और हल्के हाथों से रगड़ें। इसी तरह बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे दाग पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के पानी से इसे धो लें। यह तरीका ऊनी कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने में काफी मददगार साबित होता है।
ऊनी कपड़ों को सही तरीके से सुखाएं
ऊनी कपड़ों को धोने के बाद इन्हें सही तरीके से सुखाना बेहद जरूरी है। धोने के बाद कपड़ों को अच्छे से निचोड़ें नहीं बल्कि हल्के हाथों से पानी निकालें और हवा में सुखने के लिए छोड़ दें। इन्हें धूप में सूखाने से बचें क्योंकि तेज धूप ऊनी कपड़ों के रंग और क्वालिटी को खराब कर सकती है।
ऊनी कपड़ों की देखभाल में बरतें ये सावधानियां
ऊनी कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बनाए रखने के लिए इन्हें बिल्कुल ध्यान से धोएं और स्टोर करें। धोने के लिए कभी भी हार्ड केमिकल्स या ब्रश का इस्तेमाल न करें। सर्दियों के कपड़ों को इस्तेमाल के बाद साफ करके ही स्टोर करें ताकि अगली बार इस्तेमाल पर ये अच्छी कंडीशन में रहें। सही देखभाल से आपके ऊनी कपड़े सर्दियों में स्टाइलिश और आरामदायक बने रहेंगे।