नई डिजाइन और फीचर्स के साथ Tata ने लॉन्च की Tigor 2025, जाने सब कुछ

Tata Tigor 2025: टाटा मोटर्स अपनी कारों की अपडेट करना शुरू कर दिया है, इसकी शुरुआत Tata Tigor की लॉन्चिंग से हुई है। इस कार में स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील, नए फैब्रिक सीटें और बीयर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स ऐड किए है।

नई डिजाइन और फीचर्स के साथ ने लॉन्च की Tata Tigor 2025, जाने सब कुछ

By Team Janata Times 24

Published on:

7:10 AM
Follow Us

Tata Tigor 2025: टाटा मोटर्स के सभी ग्राहक टाटा टिगोर 2025 फेसलिफ्ट का लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे जिसको टाटा ने अब लॉन्च कर दिया है। इस नई कार से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पर्दा उठने वाला है। टिगोर फेसलिफ्ट में टाटा ने इसके पहले के डिजाइन और साइज को बरकरार रखते हुए थोड़े कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं।

टाटा टिगोर 2025 फेसलिफ्ट में फ्रंट ग्रिल और बंपर को हल्का नया डिजाइन दिया गया है। इसके रियर बंपर को भी रीडिजाइन किया गया है जो इसे पहले से और ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। इसके 15 इंच के अलॉय व्हील्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुल मिलाकर कार का डिज़ाइन पुराने मॉडल जैसा ही है लेकिन इसमें किए गए छोटे-छोटे बदलाव इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Tata Tigor 2025 Facelift की कीमत

यह कॉम्पैक्ट सेडान अब नए लुक के साथ बाजार में 5.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आई है। इसके साथ ही टाटा टियागो 2025 पेट्रोल वेरिएंट को 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत और टियागो ईवी को 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

मिलेंगे ये सभी नए फीचर्स

नई टिगोर के बेस XE ट्रिम लेवल में ग्राहकों को कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील भी ऐड है। इसके अलावा नई फैब्रिक सीटें, ISOFIX, रियर पार्किंग सेंसर और एलईडी टेल लाइट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। टाटा ने इस कार के ड्राइवर डिस्प्ले और अपहोल्स्ट्री को भी अपडेट किया है। इसमें टाटा की तरफ से 10.25 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया है।

टॉप वेरिएंट में प्रीमियम आइटम्स

टिगोर 2025 का टॉप वेरिएंट XZ+ लक्स में वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25 इंच 10.25 इंच की बड़ी स्क्रीन दी है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, चमड़े की स्टीयरिंग व्हील और कई एडवांस फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं।

Team Janata Times 24

हर फील्ड में काफी ज्यादा अनुभवी लेखकों का समूह बनाकर, जनता टाइम्स 24 न्यूज़ पोर्टल हर काम की खबर को सबसे पहले कवर करने में लगा हुआ है। हमारा मकसद खबर की पूरी जाँच-पड़ताल करके बताना है ताकि दोबारा आम जनता को कहीं भटकना नहीं पड़े।

Leave a Comment