JNV Result 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय 6th और 9th एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2025 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JNVST Result 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 मार्च 2025 को कक्षा 6 और कक्षा 9 के सिलेक्शन टेस्ट रिजल्ट को जारी कर दिया गया है। 

By Ashu Choudhary

Published on:

7:50 AM

 JNV Result 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 और 9 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2025 का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया है। इस टेस्ट में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

रिजल्ट में क्या चेक करें?

  • छात्र का नाम और जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम और बोर्ड
  • प्राप्त अंक और कुल अंक
  • पासिंग स्टेटस (पास/फेल)
  • स्कूल का नाम और रोल नंबर
  • पासिंग डिविजन (किस श्रेणी में पास हुए)

JNVST रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले navodaya.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर 6/9वीं एग्जाम रिजल्ट 2025 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर ले लें।

JNVST 2025 Results Class 6 Direct Link

JNVST 2025 Results Class 9 Direct Link

दूसरे फेज की परीक्षा

JNVST 2025 की दूसरे फेज की परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को होगी। यह परीक्षा निम्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी:

राज्य: आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर)।

केंद्र शासित प्रदेश: अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन-दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी।

Ashu Choudhary

मेरा नाम आशु चौधरी है और मैं पिछले 5 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इस समय में Janata Times 24 जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सरकारी नौकरी और योजनाओं की लेटेस्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं।

Leave a Comment