NPCIL Recruitment 2025: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए एक शानदार अवसर लाया है। अगर आप इंजीनियरिंग में डिग्री रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो NPCIL की एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2025 आपके लिए बड़ी खबर है। इस भर्ती के तहत 400 पदों पर नियुक्तियाँ होंगी, और आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 30 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं।
NPCIL ने इस भर्ती में कुल 400 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों की घोषणा की है। ये पद अलग-अलग इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए हैं। सबसे ज्यादा मौके मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हैं, इसके बाद इलेक्ट्रिकल और केमिकल इंजीनियरिंग में भी अच्छी संख्या में पद हैं। सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे क्षेत्रों में भी कई अवसर हैं। खास बात यह है कि इन पदों को सभी वर्गों के लिए बाँटा गया है। सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सीटें हैं, वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए भी आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको कुछ खास योग्यताएँ पूरी करनी होंगी। सबसे पहले, आपके पास मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन या सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। इसके अलावा, आपका GATE 2023, 2024 या 2025 का स्कोर होना चाहिए।
आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन अगर आप ओबीसी, एससी, एसटी या दिव्यांग वर्ग से हैं, तो आपको उम्र में छूट मिलेगी।
चयन की प्रक्रिया: इस भर्ती में चयन का रास्ता दो चरणों से होकर गुजरता है। पहले चरण में, आपके GATE 2023, 2024 या 2025 के स्कोर के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ध्यान दें कि 2022 या उससे पुराने GATE स्कोर मान्य नहीं होंगे। शॉर्टलिस्ट होने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू 9 जून से 21 जून 2025 के बीच होने की संभावना है। इंटरव्यू में आपकी तकनीकी जानकारी, आत्मविश्वास और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स की जाँच होगी। इंटरव्यू की तारीख, समय और जगह आपको NPCIL की वेबसाइट पर “एप्लीकेशन स्टेटस” लिंक के जरिए मिलेगी। साथ ही, SMS या ईमेल से भी सूचना दी जाएगी। आखिरी चरण में आपके दस्तावेजों की जाँच होगी।
सैलरी: NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के तौर पर काम शुरू करने पर आपको शानदार वेतन और सुविधाएँ मिलेंगी। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 74,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा, 30,000 रुपये का एकमुश्त किताब भत्ता भी मिलेगा। रहने और खाने की सुविधा NPCIL की ओर से मुफ्त होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहाँ शुरुआती वेतन 56,100 रुपये होगा। इसके साथ ही आपको महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएँ, हाउसिंग और ट्रांसपोर्ट जैसे कई फायदे मिलेंगे।
NPCIL भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद भर्ती सेक्शन में जाकर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 2025 का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करके आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- फिर अपने GATE स्कोर, शैक्षिक जानकारी और व्यक्तिगत डिटेल्स भरनी होंगी।
- इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें वह आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट करें।
- याद रखें आवेदन फार्म को जब भी फाइनल सबमिट करें उसे दौरान आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रख लें, क्योंकि यह इंटरव्यू के समय काम आएगा।