Railway ALP Vacancy 2025: अगर आप रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस साल असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बड़ी भर्ती निकालने वाला है। कुल 9,970 पदों पर यह भर्ती होगी, जिसमें आवेदन करने का मौका 10 अप्रैल 2025 से शुरू होगा और 9 मई 2025 तक चलेगा। जल्द ही RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका पूरा विवरण जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार 2024 की ALP भर्ती में आवेदन नहीं कर पाए थे और जिन उम्मीदवारों को पिछली भर्ती में CBT-1 परीक्षा में सफलता नहीं मिली थी यह उनके लिए बहुत ही शानदार अवसर रहेगा।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि 2024 में रेलवे ने 5,696 पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 18,799 कर दिया गया। अभी इस भर्ती की CBT-2 परीक्षा चल रही है। इस बार की भर्ती में भी उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि प्रतियोगिता काफी तगड़ी होने वाली है। अगर आप तैयारी शुरू कर दें, तो इस बार जॉब पक्की कर सकते हैं।
जोन के हिसाब से वैकेंसी की पूरी जानकारी
अगर आप RRB ALP की नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो जान लें कि किस रेलवे जोन में कितनी वैकेंसी निकलने वाली हैं। यहां हम आपको जोनवार पदों की संख्या बता रहे हैं:
- मध्य रेलवे: 376 पद
- पूर्व मध्य रेलवे: 700 पद
- ईस्ट कोस्ट रेलवे: 1,461 पद (सबसे ज्यादा वैकेंसी)
- पूर्वी रेलवे: 868 पद
- उत्तर मध्य रेलवे: 508 पद
- उत्तर पूर्वी रेलवे: 100 पद
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे: 125 पद
- उत्तर रेलवे: 521 पद
- उत्तर पश्चिमी रेलवे: 679 पद
- दक्षिण मध्य रेलवे: 989 पद
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: 568 पद
- दक्षिण पूर्वी रेलवे: 921 पद
- दक्षिणी रेलवे: 510 पद
- पश्चिम मध्य रेलवे: 759 पद
- पश्चिमी रेलवे: 885 पद
- मेट्रो रेलवे कोलकाता: 225 पद
किस जोन में हैं सबसे ज्यादा मौके?
इस बार ईस्ट कोस्ट रेलवे में सबसे ज्यादा 1,461 पद हैं, जबकि दक्षिण मध्य रेलवे (989) और पश्चिमी रेलवे (885) में भी अच्छी संख्या में वैकेंसी आई हैं। अगर आप किसी खास जोन में नौकरी चाहते हैं, तो पहले से ही उसके अनुसार तैयारी शुरू कर दें।
नोट: यह संख्या अनुमानित है, आधिकारिक नोटिफिकेशन आने पर इसमें बदलाव हो सकता है।