RBSE 9th, 11th Time Table 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि ये परीक्षाएं 24 अप्रैल 2025 से 8 मई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा के तहत राज्य के करीब 21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह परीक्षाएं 1 दिन में दो पारियों में होंगी। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 24 अप्रैल से 8 मई के बीच आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 9वीं का टाइम टेबल
- 24 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – सूचना व प्रौद्योगिकी एवं अध्यवसाय
- 25 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – राजस्थानी की शौर्य परंपरा
- 26 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – अंग्रेजी
- 28 अप्रैल 2025 (पहली पारी) – विज्ञान
- 30 अप्रैल 2025 (पहली पारी) – हिंदी
- 1 मई 2025 (पहली पारी) – सामाजिक विज्ञान
- 2 मई 2025 (पहली पारी) – स्वास्थ्य शिक्षा
- 3 मई 2025 (पहली पारी) – पंजाबी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी
- 5 मई 2025 (पहली पारी) – गणित
कक्षा 11वीं का टाइम टेबल
- 24 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – आज़ादी के बाद का भारतीय इतिहास
- 25 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान / राजनीति विज्ञान / टंकण-अंग्रेजी
- 26 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – अंग्रेजी अनिवार्य
- 28 अप्रैल 2025 (पहली पारी) – हिंदी
- 28 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – अर्थशास्त्र
- 30 अप्रैल 2025 (पहली पारी) – हिंदी साहित्य / उर्दू साहित्य / सिंधी साहित्य / भौतिक विज्ञान / लेखाशास्त्र / पंजाबी साहित्य / राजस्थानी साहित्य
- 30 अप्रैल 2025 (दूसरी पारी) – लोक प्रशासन
- 1 मई 2025 (पहली पारी) – कृषि रसायन / रसायन विज्ञान / व्यावसायिक अध्ययन / इतिहास
- 2 मई 2025 (पहली पारी) – गृह विज्ञान
- 3 मई 2025 (पहली पारी) – ऐच्छिक गणित
- 3 मई 2025 (दूसरी पारी) – भूगोल
- 5 मई 2025 (पहली पारी) – संस्कृत साहित्य / कृषि विज्ञान
- 5 मई 2025 (दूसरी पारी) – चित्रकला / टंकण-हिंदी
- 6 मई 2025 (पहली पारी) – समाजशास्त्र
- 7 मई 2025 (पहली पारी) – कंप्यूटर विज्ञान
- 8 मई 2025 (पहली पारी) – अंग्रेजी साहित्य
RBSE 9th, 11th Time Table 2025 PDF Download
परीक्षा से जुड़े निर्देश
परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाने के बाद जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिन जिलों में प्रश्न पत्र सीधे ब्लॉक स्तर पर भेजे जाते हैं, वहां उसी तरह वितरण किया जाएगा। जिन जिलों में प्रश्न पत्र सीधे स्कूल स्तर पर भेजे जाते हैं, वहां भी पहले की तरह ही वितरण होगा। परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले प्रश्न पत्र जिला स्तर पर पहुंचेंगे। परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले प्रश्न पत्र ब्लॉक स्तर पर और 1 दिन पहले पीईईओ स्तर पर पहुंचेंगे। प्रश्न पत्रों के वितरण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।