REET Official Answer Key: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने REET (राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा) 2024 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने REET लेवल-1 की पहली शिफ्ट और लेवल-2 की दूसरी व तीसरी शिफ्ट के सभी प्रश्न पत्रों की आंसर-की जारी की है। कुछ प्रश्नों में बोनस अंक भी दिए गए हैं।
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 31 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए 300 रुपये प्रति प्रश्न फीस देनी होगी। साथ ही, प्रश्न के सही उत्तर का प्रमाण (स्टैंडर्ड और प्रामाणिक पुस्तक से) भी लगाना होगा। ध्यान रहे, एक प्रश्न पर केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्डकी ओर से इस परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2024 को तीन पारियों में करवाया गया था। इसमें कुल 13 लाख 77 हजार 256 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-1 के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 में कुल 15.64 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13.62 लाख ने परीक्षा दी। लेवल-1 की परीक्षा में 88.20% उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि लेवल-2 में पहले दिन 90.64% और दूसरे दिन 88.55% अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस तरह, ज्यादातर पंजीकृत छात्रों ने परीक्षा दी, जो इस परीक्षा के प्रति उनकी रुचि को दर्शाता है।
REET 2025 की आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
- रीट आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर अपने पेपर (लेवल-1 या लेवल-2) की आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही क्लिक करोगे आपके सामने पीडीएफ फाइल खुलने पर अपनी आंसर-की दिखाई देगी।
- अब आप अपनी आंसर की को देख सकते हैं और अपने प्रश्नों का मिलान कर सकते हैं।