RPSC Librarian Exam City Slip 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी स्लिप विभाग के आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को 1 दिन में 2 शिफ्टों के तहत करवाया जाएगा। इस परीक्षा की प्रथम शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 12:00 तक आयोजित की जाएगी उसके बाद द्वितीय शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक करवाया जाएगा। वही इस परीक्षा में शामिल होने वालेपरीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड13 फरवरी 2025 को विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे।
आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
- आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर ‘RPSC Librarian Grade 2 Exam City Slip 2025’ लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- उसके बाद यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी
- अब आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।