Safai Karamchari Bharti: राजस्थान सफाई कर्मचारी की भर्ती पर लगी रोक, जानिए कारण

राजस्थान में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। पहले पहले इस भर्ती के लिए 23820 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ था लेकिन अब सिर्फ ...

Safai Karamchari Bharti

By Ashu Choudhary

Published on:

7:00 PM
Follow Us

राजस्थान में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। पहले पहले इस भर्ती के लिए 23820 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ था लेकिन अब सिर्फ 19743 पदों पर ही भर्ती करवाने का फैसला लिया गया है।

राजस्थान की सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 23820 पदों पर नियुक्ति होनी थी लेकिन अब इसे स्थगित करके 19743 पदों पर ही भर्ती की जाएगी। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ और प्रशासन के बीच किए गए समझौते के मुताबिक ग्रेटर नगर निगम के 3370 पद और हेरिटेज नगर निगम के 707 पदों पर होने वाली सफाई कर्मचारी भर्ती को फिलहाल के लिए रोका गया है।

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए हुई थी हड़ताल

आपने यह खबर तो पहले ही सुनी थी कि पिछले कुछ दिनों से जयपुर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे। सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए योग्यता में एक अनुभव प्रमाण पत्र को जोड़ा गया था लेकिन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी बता रहे हैं कि यह अनुभव प्रमाण पत्र बिल्कुल गलत है और बात की जाए तो वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों की तो उनके अनुभव प्रमाण पत्र बनाए ही नहीं गए हैं। इस कारण से वे सभी इस भर्ती में भाग नहीं ले सकते।

इसी कारण से जयपुर में 7 दिनों तक हुई इस हड़ताल को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया कि एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट नया बनने की वजह से जयपुर में इस भर्ती को पोस्टपोन किया जाएगा।

स्थगित की गई भर्ती संविदा पर होगी

एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट नए बनने की वजह सेवाल्मीकि समाज से जुड़े हुए सफाई कर्मचारियों को इस भर्ती से वंचित रखा गया है। इसलिए समझौते के अनुसार हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम  में होने वाली भर्ती को स्थगित कर दिया गया है और आगे यह भर्ती संविदा पर होगी।

Ashu Choudhary

मेरा नाम आशु चौधरी है और मैं पिछले 5 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इस समय में Janata Times 24 जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सरकारी नौकरी और योजनाओं की लेटेस्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं।

Leave a Comment