SBI Clerk Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को करवाया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 का इंतजार है। हालांकि अब उनको ज्यादा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है स्टेट बैंक आफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड आज 10 फरवरी 2025 को जारी कर दिए गए हैं।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन 13735 पदों के लिए करवाया जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का संचालन मुख्य रूप से 22 फरवरी 27 फरवरी 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को करना प्रस्तावित है। इसके अलावा इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2025 को स्टेट बैंक आफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिए गए हैं। जिसे अब आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार होगा चयन
इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। उसके बाद ऑनलाइनप्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में पास होंगे उनको स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा उसके बादलोकल लैंग्वेज टेस्ट भी किया जाएगा।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को विभाग के आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर SBI Clerk Prelims Exam 2024 का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना है।
- जैसे ही आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लोगों करोगे आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- अब आप एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं वह प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।