Top 5 Govt Jobs 2025: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 4,298 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Top 5 Govt Jobs 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो 2025 में कई विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। विभिन्न सरकारी संस्थानों ने 4,298 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है

By Ashu Choudhary

Published on:

10:00 PM

Top 5 Govt Jobs 2025: देशभर में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए साल 2025 में अलग-अलग विभागों में कुल 4,298 पदों पर भर्तियां निकली हैं। यह नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। इनमें से कुछ भर्तियों की आवेदन तारीख नजदीक है, तो कुछ के लिए आवेदन अभी शुरू होने वाले है।

NCRTC भर्ती 2025

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर नौकरी का ऐलान किया है। यह भर्ती खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। इसमें कुल 72 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो NCRTC की ऑफिशियल वेबसाइट ncrtc.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2025 है।

ISRO अप्रेंटिस भर्ती 2025

अगर आप अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। इसरो ने अप्रेंटिस ट्रेनी के 75 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस शामिल हैं। इन सभी पदों पर आवेदन की शुरुआत 27 मार्च 2025 से हो चुकी है और लास्ट डेट 21 अप्रैल 2025 रहेगी। आवेदन करने के लिए पहले आपको nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरकर अपने नजदीकी इसरो सेंटर में ऑफलाइन जमा करना होगा।

ADA साइंटिस्ट भर्ती 2025

एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 137 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें साइंटिस्ट-बी और साइंटिस्ट-सी जैसे पद शामिल हैं, जो तकनीकी और रक्षा क्षेत्र में काम करने का शानदार मौका देते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ADA की वेबसाइट ada.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 अप्रैल 2025 है। अगर आप इंजीनियरिंग या साइंस बैकग्राउंड से हैं और देश की रक्षा तकनीक में योगदान देना चाहते हैं, तो आप इसके लिए फॉर्म भर सकते है।

NPCIL भर्ती 2025

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने असिस्टेंट साइंटिस्ट, नर्स और टेक्नीशियन जैसे पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती ऊर्जा क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले युवाओं के लिए कुल 391 पदों पर हो रही हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और 1 अप्रैल 2025 तक चलेगी। फॉर्म भरने के लिए आपको npcilcareers.co.in पर जाना होगा।

BTSC SMO भर्ती 2025

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के लिए 3,623 पदों पर भर्ती निकाली है। यह मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दे कि इसकी आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च 2025 से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Ashu Choudhary

मेरा नाम आशु चौधरी है और मैं पिछले 5 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इस समय में Janata Times 24 जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सरकारी नौकरी और योजनाओं की लेटेस्ट जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं।

Leave a Comment