महाराष्ट्र में कौन बनेगा सीएम? महाराष्ट्र में सीएम पद पर महायुति में खींचतान, फाइनल नाम हुआ सेलेक्ट

By Team Janata Times 24

Published on:

12:04 PM

Maharashtra CM Announcement: महायुति में पिछले 9 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिर खत्म हो गया है। महाराष्ट्र के नई CM के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम सेलेक्ट हो गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। भाजपा ने 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तारीख घोषित कर दी है लेकिन नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि 4 दिसंबर की शाम तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। इसी दिन भाजपा के चुने हुए विधायकों की बैठक आयोजित होगी जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद चुने गए नाम को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और फिर आधिकारिक घोषणा होगी।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जो इस प्रक्रिया को देखेंगे। ये दोनों 4 दिसंबर को मुंबई में भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे और चुने गए उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय की जानकारी देंगे।

सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लगभग तय हो गया है। हालांकि शिंदे गुट और एनसीपी के अजित पवार धड़े को संतुष्ट करने के लिए उपमुख्यमंत्री पद दिया जाएगा। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहले ही भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है और कहा है कि वह भाजपा के किसी भी निर्णय को स्वीकार करेंगे।

Team Janata Times 24

हर फील्ड में काफी ज्यादा अनुभवी लेखकों का समूह बनाकर, जनता टाइम्स 24 न्यूज़ पोर्टल हर काम की खबर को सबसे पहले कवर करने में लगा हुआ है। हमारा मकसद खबर की पूरी जाँच-पड़ताल करके बताना है ताकि दोबारा आम जनता को कहीं भटकना नहीं पड़े।

Leave a Comment