प्रयागराज महाकुंभ 2025 ने रचे कई विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुए नए कीर्तिमान

इस बार के महाकुंभ पर्व ने तीन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसमें गंगा की सफाई, हैंड पेंटिंग और एक साथ बड़ी तादाद में झाड़ू लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

By Prithavi Raj

Published on:

7:42 PM

प्रयागराज में 45 दिनों तक चले इस महाकुंभ 2025 के महापर्व पर न केवल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को स्नान करने आई बल्कि कई ऐसे कीर्तिमान भी स्थापित किए जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रसन्नता जाहिर की और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने अपने एक्स हैंडल पर इस ऐतिहासिक पल की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र थामे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की समृद्धि और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश को विश्वभर में फैलाने वाला महा समागम भी था।

तीन बड़े रिकॉर्ड्स ने बनाया नया इतिहास

इस वर्ष महाकुंभ में तीन मुख्य श्रेणियों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए, जिन्होंने दुनिया को भारत की एकजुटता और संस्कृति की शक्ति का परिचय दिया।

गंगा सफाई अभियान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

गंगा की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए 329 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा संगठित स्वच्छता अभियान बन गया। पहले इस अभियान का लक्ष्य केवल 250 स्थानों पर सफाई करने का था, लेकिन जब श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ा तो यह संख्या 329 तक पहुंच गई और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।

सबसे बड़ी हैंड पेंटिंग का रिकॉर्ड

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के आयोजन के दौरान 10,102 लोगों ने एक साथ हाथों से पेंटिंग बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 7,660 लोगों के नाम था, जिसे महाकुंभ 2025 ने तोड़ दिया।

सबसे बड़े झाड़ू अभियान का नया कीर्तिमान

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महाकुंभ में एक और बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें 19,000 लोगों ने एक साथ झाड़ू लगाकर सफाई की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 10,000 लोगों के नाम था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ सफाई अभियान में भाग लेना एक मिसाल बन गया, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया।

Prithavi Raj

मैं राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला हूँ और LLB की हुई हैं। वकील होने के साथ-साथ मुझे लोकल न्यूज़ पढ़ना और लिखना काफी पसंद है। मैंने 7 साल से कई बड़े न्यूज़ पोर्टल पर अपना योगदान दिया है।

Leave a Comment