गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने से मरीज को क्या परेशानी होगी? जानिए इसकी पूरी डिटेल

खून चढ़ाते टाइम गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने से शरीर में क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं और यह हमारे शरीर के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है चलो जानते हैं।

transfusion of blood of wrong blood group

By Pooja Kumari

Published on:

4:59 PM
Follow Us

शरीर में खून की कमी होने पर हमें वह कमी पूरी करनी होती है और उसके लिए किसी और के खून की जरूरत पड़ती है। इसलिए ब्लड चढ़ते टाइम इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाता है कि दाता और ग्राही (मतलब जिसको खून लेना है) का ब्लड ग्रुप मैच करें। अगर किसी गलती से आपको या किसी और को मैच नहीं खाने वाला ब्लड ग्रुप चढ़ जाए तो उससे शरीर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे हमारी किडनी, लिवर और इम्यूनिटी सिस्टम पर फर्क पड़ता है। इस वजह से होने वाली सभी दिक्कतों को इस आर्टिकल में डिटेल में जानते है।

गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ने पर होने वाली परेशानियां

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ने से शरीर को कहीं समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इनमें किडनी, लिवर और इम्यूनिटी सिस्टम पर सबसे पहले असर दिखना शुरू होता है।

  • गलत खून चढ़ाने से शरीर का रंग धीरे-धीरे पीला पड़ जाता है और इससे पीलिया रोग भी हो सकता है।
  • यह खून के परिसंचरण में रुकावट पैदा करता है जिसके कारण शरीर में थकान और चक्कर आने जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।
  • गलत खून की वजह से शरीर में रिएक्शन होते हैं और इसलिए रिएक्शन के कारण ही हमें एलर्जी जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं।
  • यह शरीर के बहुत से हिस्सों में इंफेक्शन का कारण बन जाता है। 
  • ब्लड ग्रुप से नहीं होने की वजह से शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता कम होती है और उस व्यक्ति के शरीर में बुखार जैसी बीमारी पैदा हो जाती है।
  • यह शरीर के ज्यादा काम आने वाले अंगों जैसे दिल, लिवर और किडनी पर बुरा असर डालता है।

इन परेशानियों से बचने का तरीका

गलत खून चढ़ने के बाद होने वाली इन परेशानियों से बचने के लिए समय रहते डॉक्टर से जरूर मिले। जिससे आपको वो इन चीजों के बारे में पूरा बताएंगे और क्या खाना है और क्या नहीं सब डिटेल देंगे।

डिस्क्लेमर: यहां पर बताई गयी हर एक जानकारी हमारी तरफ से बिल्कुल नहीं है। यह सभी फैक्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताए गए हैं इसलिए किसी भी तरीके को आजमाने से पहले इससे जुड़े एक्सपर्ट डॉक्टर या किसी और से सलाह मशवरा जरूर करें।

Pooja Kumari

मुझे अपनी बी.ए. की पढ़ाई पूरी किए हुए लगभग पांच साल हो गए है और 2020 से मैं सौंदर्य, फैशन और यात्रा के क्षेत्र में एक लेखक के रूप में काम कर रही हूं। एक लेखक से पहले मैं ब्यूटी पार्लर में भी काम कर चुकी हूँ।

Leave a Comment