Bank Holiday: अगर आप 28 फरवरी 2025 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार आज के दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश सिर्फ देश के कुछ ही राज्यों में रहेगा।
क्यों बंद रहेंगे बैंक 28 फरवरी को?
आपके बताना चाहेंगे कि 28 फरवरी 2025 को लोसार पर्व मनाया जाएगा। तिब्बती बौद्ध समुदाय के लोग नए साल के तौर पर इस त्यौहार को विशेष रूप से लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के बौद्ध बहुल इलाकों में धूमधाम से मनाया जाता है।
किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई के अनुसार 28 फरवरी 2025 को केवल अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
फरवरी 2025 में अन्य बैंक अवकाश
आरबीआई के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, फरवरी 2025 में निम्नलिखित तिथियों पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:
तिथि | अवकाश का कारण | राज्य |
---|---|---|
3 फरवरी | सरस्वती पूजा | अगरतला |
11 फरवरी | तै पूसम | चेन्नई |
12 फरवरी | गुरु रविदास जयंती | कानपुर, लखनऊ, शिमला |
15 फरवरी | लुई-ङ्गाई-नि | इंफाल |
19 फरवरी | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | मुंबई, नागपुर |
20 फरवरी | राज्य स्थापना दिवस | ईटानगर |
26 फरवरी | महा शिवरात्रि | कई राज्यों में |
28 फरवरी | लोसार | अरुणाचल प्रदेश |
क्या स्टॉक मार्केट भी रहेगा बंद?
28 फरवरी को सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि स्टॉक मार्केट (BSE और NSE) पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी इस दिन शेयर बाजार में सामान्य रूप से ट्रेडिंग जारी रहेगी।
बैंक अवकाश से पहले निपटा लें जरूरी काम
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप पहले ही इसे निपटा लें ताकि आपको किसी प्रकार की असुविधा न हो। आप 24×7 उपलब्ध रहने वाली नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको अपने शहर में बैंक हॉलिडे की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो आप आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।