31 मार्च 2025 से पहले इन 5 स्कीम्स में लगाएं पैसा, FD से ज्यादा कमाई बिना रिस्क के

वाकई में पैसा कमाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन पैसा कमाने के लिए आपको अपना पैसा सही जगह लगाना भी पड़ेगा। आज हम आपको ऐसी ही 5 स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं,जो आपको बिना जोखिम के अच्छा मुनाफा दे सकती हैं।

By Sanwarmal Choudhary

Published on:

8:07 PM

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से बेहतर कमाई करना चाहते हैं और वो भी बिना किसी जोखिम के तो आपके पास अभी मौका है। हम आपको 5 ऐसी शानदार स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं, जो मोटा मुनाफा दे सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको जल्दी करना होगा क्योंकि इनमें पैसा लगाने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। अगर ये डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाती है ये मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आइए इन स्कीम्स के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं।

ये स्कीम्स FD से ज्यादा ब्याज दे रही हैं और पूरी तरह सुरक्षित भी हैं। SBI, इंडियन बैंक, IDBI और सरकार की गारंटी के साथ आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। लेकिन 31 मार्च 2025 के बाद ये मौका शायद न मिले।

1. SBI अमृत वृष्टि स्कीम – 444 दिनों की खास FD

SBI की अमृत वृष्टि स्कीम 444 दिनों की है और इसमें पैसा 31 मार्च 2025 तक लगा सकते हैं। आम लोगों को इसमें 7.25% और सीनियर सिटीजंस को 7.75% तक का ब्याज मिलेगा। ये स्कीम SBI की भरोसेमंद गारंटी के साथ आती है। थोड़ा लंबा प्लान चाहिए तो ये आपके लिए बेस्ट है!

2. SBI अमृत कलश – 400 दिनों की स्पेशल FD

SBI की दूसरी स्कीम है अमृत कलश, जो 400 दिनों की है। इसमें आम लोगों को 7.10% और सीनियर सिटीजंस को 7.60% ब्याज मिल रहा है। इसकी डेडलाइन भी 31 मार्च 2025 है। अगर कम समय में अच्छा रिटर्न चाहिए तो ये आपके लिए सही है।

3. महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र – महिलाओं के लिए खास स्कीम

सरकार की महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र स्कीम महिलाओं के लिए खास है। ये 2 साल की FD है, जिसमें 7.50% ब्याज मिलता है। इसमें भी पैसा 31 मार्च 2025 तक लगाना होगा। यह महिलाओं के लिए बचत और कमाई का शानदार मौका है।

4. IDBI बैंक – उत्सव कॉलेबल FD

IDBI बैंक की उत्सव कॉलेबल FD में 300 से 700 दिन तक के कई प्लान हैं। ब्याज भी हर प्लान के हिसाब से अलग-अलग है:

अवधि (दिनों में)आम नागरिकों के लिए ब्याज दरवरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरसुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
300 दिन7.05%7.55%7.55%
375 दिन7.25%7.75%7.90%
444 दिन7.35%7.85%8.00%
555 दिन7.40%7.90%8.05%
700 दिन7.20%7.70%7.85%

इसमें सबसे ज्यादा 8.05% तक ब्याज 555 दिन वाले प्लान में है और इसकी भी डेडलाइन 31 मार्च 2025 है।

5. इंडियन बैंक – IND सुप्रीम और IND सुपर FD

इंडियन बैंक की IND सुप्रीम 300 डेज और IND सुपर 400 डेज स्कीम्स भी कमाल की हैं:

  • 300 दिन: 7.05% (आम), 7.55% (सीनियर), 7.80% (सुपर सीनियर)
  • 400 दिन: 7.30% (आम), 7.80% (सीनियर), 8.05% (सुपर सीनियर)

यहां तक कि इनमें 8.05% तक ब्याज मिल रहा है और डेडलाइन भी 31 मार्च 2025 है।

Sanwarmal Choudhary

मुझे B.Sc. फाइनल पास किए हुए 4 साल से ज्यादा हो गया और अब मैं फाइनेंस, बिजनेस और मार्केट के ट्रेंडिंग टॉपिक्स के बारें में लिख रहा हूँ। इन क्षेत्रों में गहरी रुचि और अनुभव है। अपने आर्टिकल्स के जरिए Janata Times 24 के पाठकों को बिजनेस ट्रेंड्स, फाइनेंशियल टिप्स और बाजार की जानकारी देता हूँ।

Leave a Comment