जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक भयावह हिंट एंड रन कांड सामने आया है, जिसमें नशे की हालत में एक फैक्ट्री मालिक ने अपनी SUV कार से नाहरगढ़ रोड पर पैदल यात्रियों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक ने शहर के एक व्यस्त इलाके में लगभग 7 किलोमीटर तक बेकाबू गति से वाहन चलाया। इस दौरान उसकी कार ने कई पैदल यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद जब चालक भागने की कोशिश कर रहा था, तो आसपास के लोगों ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया।
Jaipur, Rajasthan: A late-night hit-and-run incident left two dead after a vehicle ran over 5 to 7 people.
— IANS (@ians_india) April 7, 2025
As the car tried to flee, locals chased it and successfully stopped it. The driver, identified as Usman, was reportedly under the influence of alcohol and is now in police… pic.twitter.com/OwETsFVBoL
पुलिस ने आरोपी की पहचान उस्मान के रूप में की है, जो शराब के नशे में वाहन चला रहा था। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई है।
इसी तरह की एक भीषण घटना पिछले महीने उत्तराखंड के देहरादून में भी सामने आई थी, जहां एक तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचल दिया था। उस मामले में भी चालक मौके से फरार हो गया था। जयपुर की यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खतरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।