दांत पीले होने की वजह से शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं लेकिन अब आप घर पर ही इन घरेलू तरीकों से अपने दांतों को दूध की तरह चमका सकते हैं जिसके लिए बस आपको इन घरेलू नुस्खों कोआजमाना होगा।
पीले दांतों की समस्या को करें दूर, जानें आसान और घरेलू उपाय
आज के समय में दांतों का पीलापन एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है। इससे न सिर्फ आपकी मुस्कान की हो जाती है बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी काम हो जाता है। दांतों का पीलापन दरअसल प्लेक के कारण होता है जो समय के साथ टार्टर में बदलकर दांतों और मसूड़ों की जड़ों में चिपक जाता है। इसके कारण दांतों में दर्द, खून आना, पायरिया, सांस की बदबू और दांतों का कमजोर होकर उखड़ने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए पीलापन हटाना बेहद जरूरी है। आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों से अपने दांतों को सफेद और चमकदार कैसे बना सकते हैं।
दांत पीले पड़ने का कारण
दांतों का पीलापन दूर करने से पहले यह जानना जरूरी है कि दांतों पर यह पीलापन क्यों आता है? दांतों का पीलापन कई कारणों से हो सकता है जिसमें सही तरीके से ब्रश और फ्लॉस न करना प्रमुख है। इसके अलावा चाय, कॉफी, रेड वाइन और कोल्ड शुगर से बने ड्रिंक का अधिक सेवन दांतों पर दाग छोड़ सकता है। तंबाकू का सेवन भी दांतों के पीलेपन का एक बड़ा कारण है। इन आदतों को सुधारकर आप दांतों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे
आयुर्वेद डॉक्टर विवेक जोशी बताते हैं कि दांतों का पीलापन हटाने के लिए आपको महंगे डेंटल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले आपको बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त टूथपेस्ट का यूज काम कर देना चाहिए क्योंकि यह दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनकी जगह प्राकृतिक और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना ज्यादा सही और काम का साबित होगा।
हल्दी और काले नमक का इस्तेमाल
हल्दी और काले नमक को मिक्स करके बनाया गया मिश्रण दांतों का पीलापन दूर करने के लिए बेहद कारगर है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ी मात्रा में तेल और हिमालयन नमक मिलाएं। इस मिश्रण को ब्रश या उंगली की मदद से अपने दांतों पर रगड़ें। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों की गंदगी को साफ करते हैं और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं।
मेथी के बीजों का उपयोग
डॉक्टर जोशी के अनुसार दांतों को सफेद करने के लिए आमतौर पर घर पर ही मिलने वाले मेथी के बीजों का भी उपयोग किया जा सकता है। मेथी के दानों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को सुबह और शाम अपने दांतों पर रगड़ें। मेथी के बीज दांतों से प्लेक और गंदगी को हटाने में मदद करते हैं और उन्हें सफेद और चमकदार बनाते हैं।
इन चीजों को कहे अलविदा
अगर आप दांतों की सफेदी को बरकरार रखना चाहते हैं तो चाय, कॉफी और शुगर युक्त पेय पदार्थों जैसे कोल्ड ड्रिंक का सेवन कम करें। इन खाद्य पदार्थों में मौजूद केमिकल्स दांतों पर दाग छोड़ सकते हैं। इसके अलावा तंबाकू प्रोडक्ट से भी बचना चाहिए क्योंकि इनमें निकोटीन और टार होते हैं, जो दांतों को पीला और कमजोर बनाते हैं।
दांतों की नियमित देखभाल आपके ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद करती है। दांतों को रोजाना ब्रश करें और फ्लॉस का इस्तेमाल करें। प्राकृतिक उपायों और घरेलू नुस्खों को अपनाकर न केवल दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है बल्कि उन्हें मजबूत और स्वस्थ भी बनाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। ऊपर बताए गए कि नहीं भी तरीकों को अपने से पहले अपने नजदीकी डेंटिस्ट सलाह मशवरा जरूर करें।